करिश्मा कपूर क्या फिल्मों में करेंगी कमबैक, यह रहा जवाब
करिश्मा कपूर ने हर दिन को महिला दिवस के तौर पर मनाने का आह्वान भी किया।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड में प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर आखिरी बार फिल्म डेंजरस इश्क में नजर आई थीं। इसके बाद वो किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। विभिन्न विज्ञापनों में जरूर करिश्मा ने काम किया है। फिल्म में कमबैक को लेकर हाल ही में करिश्मा ने जवाब दिया कि अभी इसके लिए उनके फैंस को इंतजार करना होगा।
करिश्मा कपूर पिछली बार निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं। इसके बाद वह फिल्मों से नदारद हो गई थी। हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में जब करिश्मा कपूर से यह पूछा गया कि क्या वह आगे आने वाली दिनों में फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी? इस सवाल के जवाब में करिश्मा कपूर ने उनकी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं है कि आगे वह कभी फिल्मों में काम करेंगी भी या नहीं। इसके बारे में आगे बताते हुए करिश्मा कपूर कहती है कि वह खुद को व्यस्त रखने के लिए इन दिनों ढेरों विज्ञापन करती हैं। साथ ही वह कई कार्यक्रमों में भाग भी लेती है लेकिन जहां तक फिल्मों का सवाल है तो उन्हें नहीं पता कि क्या वह आगे कभी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने उनके फैंस से इंतज़ार करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: जाह्ववी में दिखी श्रीदेवी की झलक, धड़क की शूटिंग शुरू
कार्यक्रम के दौरान करिश्मा कपूर ने हर दिन को महिला दिवस के तौर पर मनाने का आह्वान भी किया। करिश्मा कपूर बॉलीवुड की नामी अभिनेत्री रही है, जिन्होंने सलमान खान, गोविंदा, संजय दत्त, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे कलाकार के साथ काम किया है। करिश्मा कपूर करीना कपूर की बड़ी बहन है और लोलो नाम से प्रसिद्ध है।
यह भी पढ़ें: Box Office: शतकवीर भाईजान, सलमान खान ने चीन में कर दिया ये कमाल