Kareena Kapoor: आलिया-रणबीर की बेटी से इस दिन मिलेंगी बुआ करीना कपूर, फैमिली का होगा गेट-टुगेदर
करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान अपनी छोटी बहन राहा कपूर से मिलने के लिए काफी बेताब हो रहे हैं। ऐसे में खबर है कि 6 दिसंबर को राहा का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट होगा जिसमे करीना कपूर का परिवार शामिल होने वाला है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kareena Family meet Raha Kapoor: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 6 नवंबर को बेटी के पेरेंट्स बने थे। मां बनने के कुछ दिनों बाद आलिया भट्ट ने बेटी के नाम का एलान किया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमे आलिया, रणबीर और बेटी 'राहा कपूर' (Raha Kapoor) को गोद में लिए नजर आए थे। रणबीर-आलिया की बेटी को एक महीना पूरा होने जा रहा है। ऐसे में अब तक कपूर खानदान बच्ची से नहीं मिला है।
जल्द राहा कपूर से मिलेंगे भाई तैमूर अली खान
मीडिया रिपोर्टस की माने तो, करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान अपनी छोटी बहन से मिलने के लिए काफी बेताब हो रहे हैं। करीना ने जब तैमूर को राहा के होने की खबर दी थी और बताया था कि तुम फिर से बड़े भाई बन गए हैं, तो तैमूर काफी खुश हुए थे। ऐसे में अब टीम राहा को अपनी गोद में खिलाना चाहते हैं। बता दें राहा कपूर से अभी तक करीना का परिवार नहीं मिला है। आलिया जब मां बनी थी, तब करीना लंदन में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थी। हालांकि अब वापस मुंबई लौट चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई मुलाकात नहीं हुई है। बता दें करीना पहली बार बुआ बनीं हैं।
राहा से मिलने के लिए कपूर फैमिली में होगा गेट-टुगेदर
रणबीर और आलिया की बेटी से परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिला है, लेकिन जल्द एक फैमिली गेट-टूगेदर होने वाला है। खबरों की माने तो 6 दिसंबर, 2022 को, राहा के फर्स्ट मन्थ बर्थडे सेलिब्रेट होगा। ऐसे में रणबीर और आलिया के घर कपूर परिवार की गेट-टुगेदर पार्टी होगी, जिसमे करीना और तैमूर राहा से मुलाकात कर सकते हैं।
बहन की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुई थी आलिया
मम्मी बनने के बाद आलिया भट्ट को पहली बार उनकी बहन शाहीन भट्ट की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया था। इस मौके पर आलिया अपने पैरेंट्स के घर पहुंची थीं। इस दौरान वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई थी। आलिया का या लुक बेहद ही सिंपल था, लेकिन इसमें भी वो काफी प्यारी लग रही थी।
यह भी पढ़ें- Who Is Sohael Khaturiya: कौन हैं हंसिका मोटवानी का होने वाला दूल्हा, 4 दिसंबर को लेंगी सात फेरे