Kareena Kapoor को भरोसा आरके स्टूडियो की विरासत को आगे लेकर जाएंगे Taimur Ali Khan
Kareena Kapoor को भरोसा है कि उनके परिवार के लिए गर्व रहे आरके स्टूडियो की विरासत को परिवार के बच्चे आगे लेकर जाएंगे। कपूर खानदान आरके स्टूडियो को बेचने पर विचार कर रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिग्गज सिनेस्टार रहे राजकपूर के आरके स्टूडियो को बेचने को लेकर आ रही खबरों के बीच करीना कपूर ने कहा है कि उनकी पीढ़ी की विरासत को वह आगे बढ़ाकर ले गई हैं। अब वह चाहती हैं कि उनके और कपूर खानदान के बच्चे विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लें। यह विरासत सिर्फ एक भूमि के टुकड़े तक ही सीमित नहीं है।
लंबे समय से आरके स्टूडियो को लेकर परिवार में चल रही खींचतान के बाद इसे बेचे जाने को लेकर चर्चाएं जोरों पर रही हैं। खबरों के मुताबिक हाल ही में रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज ने इसे खरीदने की बात भी कही है। खबरों के मुताबिक गोदरेज इस जगह पर रिहायशी इमारत खड़ी करने की योजना बना रही है। ऐसे में करीना कपूर ने कहा है कि कपूर की खानदान की लड़कियों अपनी विरासत को आगे बढ़ाया है।
एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा कि आरके स्टूडियो उनके परिवार का बैनर है। जो उन सबके लिए हमेशा गर्व की बात रही है। स्टूडियो को राजकूपर विरासत के तौर अगली पीढ़ी को सौंप गए थे। इस विरासत को आगे बढ़ाने का काम खानदान की लड़कियों ने बखूबी निभाया है।
उन्होंने कहा कि आरके स्टूडियो को आगे लेने जाने के लिए करिश्मा कपूर समेत परिवार की लड़कियों ने पूरी कोशिश की है और अब यह काम रणबीर कपूर कर रहे हैं। इसके आगे हमारे बच्चों की जिम्मेदारी है कि वह आरके स्टूडियो की विरासत को शिखर पर पहुंचाएं। इस बात की मुझे उम्मीद भी है कि वह ऐसा करने में सफल होंगे।
बता दें कि अपने समय के दिग्गज फिल्मकार रहे राज कपूर ने 1948 में आरके स्टूडियो की स्थापना की थी। पिछले साल स्टूडियो में आग लगने से यह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसी वजह से अब इसे फिल्मकार लेते भी नहीं हैं। ऐसे में लंबे समय से आरके स्टूडियो में कोई काम नहीं हो पा रहा था। हाल ही में कपूर खानदान ने मिलकर फैसला किया है कि वह इसे बेच देंगे।
वहीं, भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ ने गोदरेज कंपनी से स्टूडियो वाली जगह पर इसके संस्थापक राज कपूर के नाम पर राज कपूर की याद में संग्रहालय बनाने की बात कही थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप