Move to Jagran APP

तैमूर की अबतक की सबसे क्यूट तस्वीर वायरल, पहली बार दिखे ऐसे लुक में, देखते हो जाएगा प्यार

इससे पहले तैमूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें करीना का ये लिटिल मंचकिन ड्रम बजाता हुआ नजर आया था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 12:30 PM (IST)
तैमूर की अबतक की सबसे क्यूट तस्वीर वायरल, पहली बार दिखे ऐसे लुक में, देखते हो जाएगा प्यार
तैमूर की अबतक की सबसे क्यूट तस्वीर वायरल, पहली बार दिखे ऐसे लुक में, देखते हो जाएगा प्यार

नई दिल्ली, जेएनएन। पैपराजी के फेवरेट तैमूर अली खान की हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अपनी क्यूट हरकतों से हमेशा ही सभी का दिल जीत लेते हैं। तैमूर जहां भी जाते हैं पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। तैमूर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकात है कि उनके नाम पर एक नहीं बल्कि ढेरों फैन पेज बने हुए हैं। इसी बीच तैमूर की  एक और क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

Angel ❤❤❤ #taimuralikhan

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर की एक नई तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। वायरल हो रही तस्वीर में तैमूर के चेहरे पर लॉयन लुक में मेकअप नजर आ रहा है। इस तस्वीर में वह काफी क्यूट लग रहे हैं। आकपो बता दें कि ये तस्वीर करण जौहर के बच्चों यश और रूही की बर्थडे पार्टी की है। इसी पार्टी में किसी ने तैमूर के फैस पर ये मेकअप किया था। इस पार्टी से तैमूर की कई और तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

 

View this post on Instagram

chhote nawab is back! . . . . #taimur #timtim #voompla #instantbollywood #viralbhayani #voomplabollywood #taimuralikhan #taimurmemes #taimuralikhanpataudi

A post shared by Purvam Joshi (@purvamjoshi) on

आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में तैमूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें करीना का ये लिटिल मंचकिन ड्रम बजाता हुआ नजर आया था। वीडियो में यश, रूही, तैमूर और इनाया मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में तैमूर एक छोटा ड्रम बजा रहे हैं। करण जौहर के बच्चों के बर्थडे बैश में करीना कपूर, फराह खान, एकता कपूर, तुषार कपूर, आलिया भट्ट, नीलम, रितेश देशमुख, सोहा अली खान संग अन्य स्टार्स पहुंचे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.