करीना कपूर ने कश्मीरी लड़कियों को दिया प्यार भरा तोहफा
कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के दौरान करीना कपूर ने काफी यादगार पल बिताए। उनकी एक झलक पाने को उनके फैंस रोजाना बेकरार रहते थे। उनके प्रति कश्मीर की कुछ लड़कियां की दीवानगी देख तो आप भी हैरान ही रह जाते। वो फिल्म के सेट
नई दिल्ली। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के दौरान करीना कपूर ने काफी यादगार पल बिताए। उनकी एक झलक पाने को उनके फैंस रोजाना बेकरार रहते थे। उनके प्रति कश्मीर की कुछ लड़कियां की दीवानगी देख तो आप भी हैरान ही रह जाते।
सलमान के एक और कुत्ते की हुई मौत, फॉर्महाउस में दफनाया
वो फिल्म के सेट पर करीना कपूर का घंटों इंतजार करती थीं और उन्हें अपने घर का स्वादिष्ट खाना भी खिलाती थीं। करीना कपूर तो उनका प्यार देखकर हैरान थीं। वैसे ये लड़कियां सिर्फ करीना कपूर की खूबसूरती पर ही फिदा नहीं थीं। उनकी नजर करीना कपूर के खूबसूरत कपड़ों पर भी थीं।
किम करदाशियां ने पति को किस करती तस्वीर दिखा चौंकाया
एक दिन बातचीत में इन लड़कियों ने करीना कपूर को अपनी दिल की बात बता दी और फिर क्या था, वो उनकी बातों से इतनी भावुक हो गईं कि उन्होंने उपहार के तौर पर अपने कपड़े देने का वादा कर डाला। करीना कपूर ने कहा कि जब वह शूटिंग पूरी कर वहां से जाएंगी तो उन्हें अपने कपड़े दान कर देंगी और ऐसा उन्होंने किया भी।