करीना का फैमिली हॉलीडे टाइम शुरू, सैफ़ और तैमूर संग पहुंची मालदीव
करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान बेटे तैमूर के साथ इस समय मालदीव में हैं।
मुंबई। करीना कपूर खान बेटे तैमूर और पति सैफ़ अली खान के साथ फैमेली वेकेशन हॉलीडे के लिए निकल चुकी हैं। वे रविवार को मालदीव के लिए निकले। मुंबई एयरपोर्ट पर तीनों को स्पॉट किया गया।
करीना कपूर खान का फैमिली हॉलीडे टाइम शुरू हो चुका है। दरअसल, हाल ही में करीना कपूर खान, सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। ये तीनों वेकेशन एंजॉय करने के लिए मालदीव के लिए रवाना हुए। इसको लेकर करीना कपूर खान की सोशल मीडिया टीम ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। पहले मुंबई एयरपोर्ट से आई तस्वीरें दिखाते हैं।
इस तस्वीर में आप पापा सैफ़ और क्यूट तैमूर को देख सकते हैं।
सैफ़ अली खान का लुक अलग नजर आ रहा है जो कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपनाया है। सैफ़ का यह लुक उनकी आनेवाली फिल्म 'हंटर' से है जिसे नवदीप सिंह डायरेक्ट करेंगे। हाल ही में सैफ़ के इस फिल्म के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
इंस्टाग्राम पर करीना कपूर टीम द्वारा कुछ और तस्वीरों को शेयर किया गया है। इस तस्वीर के साथ लिखा है फैमिली हॉलीडे टाइम इन मालदीव।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें : बच्चन बेटी की नई शुरुआत पर लगा ख़ूबसूरत चेहरों का मेला
यह भी पढ़ें: संजय दत्त फिर गैंगस्टर, इस बार उसकी कहानी जिसने दाऊद इब्राहिम को सरेआम पीटा था
बात करें तैमूर की तो वे एेसे स्टारकिड हैं जिनकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। इस बार भी एेसा ही हो रहा है। मॉम और डैड के साथ क्यूट तैमूर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
ॉ
अगर फिल्मों की बात करें तो सैफ़ की आने वाली फिल्म हंटर है जिसके लिए उन्होंने नया लुक अपनाया है। इसको लेकर भी सैफ़ काफी चर्चा में रहे। सैफ़ इससे पहले वेब सीरिज सेक्रेड गेम्स में अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। करीना कपूर खान का नाम करण जौहर की पीरियड फिल्म तख्त में शामिल है। इसके साथ वे गुड न्यूज फिल्म में भी अक्षय कुमार के साथ होंगी। करीना की हालिया फिल्म वीरे दी वेडिंग थी जिसमें उनके साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी थीं।