Kareena Kapoor Khan क्या जल्द करेंगी नए घर में शिफ्ट? सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी ये जानकारी
करीना कपूर खान इसी साल मार्च में दूसरी बार मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी की खबर सामने के बाद करीना की कई तस्वीरें सामने आईं है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं हैं। वहीं अब एक और खबर सामने आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरीयड को एंजॉय कर रही हैं। करीना इसी साल मार्च में दूसरी बार मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी की खबर सामने के बाद करीना की कई तस्वीरें सामने आईं है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं हैं। वहीं अब बच्चे के जन्म के पहले करीना को लेकर एक और खबर सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो बच्चे को जन्म देने से पहले वह नए घर में शिफ्ट हो सकती हैं। करीना की एक तस्वीर सामने आने के बाद से ही फैंस इस बात का कयास लगा रहे हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनके साथ उनकी गर्ल गैंग यानी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा एक साथ नजर आ रही हैं। फोटो में सभी काफी खुश दिख रहे हैं। वहीं इस को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह यादों का सौभाग्य रहा है... अब आगे... नई शुरुआत की ओर।'
आपको बता दें कि इससे पहले करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, इसमें उन्होंने अपने नए सपनों के घर का जिक्र किया था। उन्होंने खुलासा करते हुए लिखा था कि वह अपने नए ड्रीम हाउस को डिजाइन करा रही हैं। करीना कपूर ने लिखा था, 'अपने फेवरेट डिजाइनर के साथ की वापसी। ड्रीम होम।'
वहीं अब फैंस करीना के नए घर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सभी को इंतजार है कि वह कब अपने घर में शिफ्ट होंगी। आपको बता दें कि अभी करीना कपूर और सैफ अली खान बांद्रा स्थित जिस अपार्टमेंट में रहते हैं, उसका नाम 'फॉर्च्यून अपार्टमेंट्स' है।
आपको बता दें कि करीना कपूर के पहले बेटे का नाम तैमूर है। तैमूर अब चार के हो चुके हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान का यह दूसरा बच्चा होगा, जिसका ऐलान दोनों ने बीते साल 12 अगस्त को किया था।