Move to Jagran APP

शाहिद कपूर के साथ 'जब वी मेट' नहीं, करीना कपूर ख़ान इस फ़िल्म को मानती हैं अपने करियर का बेस्ट डिसीज़न, नाम जानकर लगेगा झटका

वीरे दी वेडिंग का निर्देशन शशांक घोष ने किया था। वीरे दी वेडिंग बॉक्स ऑफ़िस पर भी सफल रही थी। वहीं अपने कुछ बोल्ड दृश्यों को लेकर विवादों में भी रही थी। आज भी इसके मीम अक्सर सोशल मीडिया में दिख जाते हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 04:11 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 12:27 PM (IST)
शाहिद कपूर के साथ 'जब वी मेट' नहीं, करीना कपूर ख़ान इस फ़िल्म को मानती हैं अपने करियर का बेस्ट डिसीज़न, नाम जानकर लगेगा झटका
Kareena Kapaoor Khan best film Veere di wedding. Photo- Mid-day

नई दिल्ली, जेएनएन। अगर आपसे पूछा जाए कि करीना कपूर ख़ान की सबसे यादगार फ़िल्म कौन सी है? ज़्यादातर लोगों का जवाब जब वी मेट होगा। इम्तियाज़ अली के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म करीना की बेतकल्लुफ़ परफॉर्मेंस के लिए याद जाती है। इस फ़िल्म में शाहिद कपूर मेल लीड में थे और इस फ़िल्म के साथ ही दोनों का अफेयर भी ख़त्म हो गया था। मगर, आपको जानकर ताज्जुब होगा कि जब वी मेट को करना करीना अपनी ज़िंदगी का बेस्ट डिसीज़न नहीं मानतीं। फिर कौन-सी फ़िल्म बेस्ट डिसीज़न है? 

loksabha election banner

इसका जवाब करीना ने ख़ुद दे दिया है। बेबो वीरे दी वेडिंग को अपने करियर का बेस्ट डिसीज़न यानी सबसे अच्छा फ़ैसला मानती हैं। दरअसल, पहली जून को वीरे दी वेडिंग फ़िल्म की रिलीज़ को 3 साल पूरे हो गये। इस ऑल वुमन फ़िल्म में करीना, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। फ़िल्म का निर्माण सोनम की बहन रिया कपूर ने किया था। करीना ने इंस्टा स्टोरी में रिया की पोस्ट को शेयर करके लिखा- सबसे अच्छा फ़ैसला, जो मैंने लिया था... कितनी कूल फ़िल्म है।

वीरे दी वेडिंग का निर्देशन शशांक घोष ने किया था। वीरे दी वेडिंग बॉक्स ऑफ़िस पर भी सफल रही थी। वहीं, अपने कुछ बोल्ड दृश्यों को लेकर विवादों में भी रही थी। ख़ासकर, स्वरा भास्कर का मास्टरबेशन वाला सीन काफ़ी चर्चित हुआ और इसको लेकर स्वरा की ख़ूब ट्रोलिंग भी हुई थी। आज भी इसके मीम अक्सर सोशल मीडिया में दिख जाते हैं। 

 

बेटे तैमूर अली ख़ान के जन्म के बाद करीना ने इस फ़िल्म के ज़रिए बड़े पर्दे पर वापसी की थी। वहीं, सोनम कपूर की शादी के बाद यह पहली रिलीज़ थी। फ़िल्म की रिलीज़ से कुछ दिन पहले ही सोनम ने बिज़नेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में सात फेरे लिये थे। संयोग से वीरे दी वेडिंग की थीम भी शादी ही थी। करीना अब आमिर ख़ान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नज़र आएंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.