जब तैमूर ने मां के सामने बोली टपोरी भाषा, सुनते ही ऐसा था करीना का रिएक्शन, Video हुआ वायरल
करीना कपूर जल्द ही अंग्रेजी मीडियम में रफान खान के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज हो रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में पैपराजी के फेवरेट स्टार किड्स में से एक तैमूर अली खान की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले की हर फोटो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। मौका कोई भी पैपराजी तैमूर की क्यूट तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ही लेते हैं। अबतक आप तैमूर को कुकिंग, डांस, घुडसवारी, फुटबॉल करते हुए देख चुके हैं। अब आप उन्हें टपोरी भाषा बोलते हुए भी देख सकते हैं। हाल ही में तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह टपोरी भाषा बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
करीना के लाडले नन्हे तैमूर का वैसे तो हर वीडियो पसंद किया जाता है, लेकिन अब उनका जो वीडियो सामने आया है देख आप भी मुस्कुरा उठेंगे। इस वीडियो में वह अपनी नानी बबिता कपूर और मां करीना के साथ नजर आ रहे हैं। वह अपनी नानी और मां के साथ कही जाते नजर आ रहे हैं। वहीं पैपराजी उनकी फोटो लेने के लिए उन्हे फॉलो कर रहे हैं। इसी बीच तैमूर अली खान बोलते हैं, 'ए भाई लोग...'। तैमूर अली खान के इस अंदाज को देखकर उनकी मां के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
वहीं इसी के साथ तैमूर का एक और वीडियो है जिसने सबका खूब ध्यान खींचा। इस वीडियो में तैमूर सड़क पर डॉग को देखकर इतने खुश हो जाते हैं कि वह रास्ते में ही डॉगी डॉगी चिल्लाने लगते हैं। वीडियो में तैमूर अली खान की क्यूटनेस देखने लायक है। इस दौरान करीना व्हाइट कलर की शॅाट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है। वहीं तैमूर हॉफ पैंट और टी-शर्ट में काफी कूल लग रहे हैं। इसके साथ ही उनकी नानी बबिता पिंक कलर के टॉप और सफेद पैंट में नजर आ रही हैं।