Move to Jagran APP

करीना कपूर खान ने दीपावली पर दिखाई परिवार की झलक, बेटे तैमूर संग ट्विनिंग में दिखे सैफ अली खान

बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर खासकर अपने परिवार के प्यारे पल कैमरे में कैद कर शेयर करती रहती हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 11:29 AM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 11:29 AM (IST)
करीना कपूर खान ने दीपावली पर दिखाई परिवार की झलक, बेटे तैमूर संग ट्विनिंग में दिखे सैफ अली खान
परिवार के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर खान, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दीपावली 2021 को सभी ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। दीपावली के मौके पर सभी सितारों ने भी फैंस को अपनी दिवाली की झलक दिखाई। इसी कड़ी में अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अपने फैंस को परिवार के साथ मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। करीना ने दीपावली के मौके पर दोनों बच्चों और पति के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है।

loksabha election banner

बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर खासकर अपने परिवार के प्यारे पल कैमरे में कैद कर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना कपूर खान छोटे बेटे जेह को गोद में लेकर खड़ा हैं। वहीं सैफ अली खान की गोद में बड़े बेटे तैमूर अली खान नजर आ रहे हैं। सैफ और तैमूर ने इस मौके पर मेचिंग आउटफिट पहनी हुई है। तो वहीं करीना कपूर ने भी गुलाबी रंग रा सूट पहना हुआ है। तस्वीर में सैफ और करीना के छोटे नवाब अपनी मां को तंग करने में लगे हुए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'बस यही है जो मुझे पोज़ देने से विचलित कर सकता है। हैप्पी दिवाली इंस्टाफेम।' करीना कपूर की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स करीना कपूर की इस तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें दिवाली विश कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग परिवार की तारीफ भी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.