Move to Jagran APP

करीना कपूर की नज़र में हर महिला योद्धा है, किसी से भी निपट सकती है

करीना कपूर, बेटे तैमूर के जन्म के बाद फिर से फिल्मों में लौट चुकी हैं और इन दिनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में काम कर रही हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 01:55 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 01:55 PM (IST)
करीना कपूर की नज़र में हर महिला योद्धा है, किसी से भी निपट सकती है
करीना कपूर की नज़र में हर महिला योद्धा है, किसी से भी निपट सकती है

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। महिलाओं के साथ लगातार हो रही यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर समय समय पर आवाज़ उठती रहती है लेकिन घटनाएं कम नहीं होतीं। करीना कपूर की माने तो समाज में महिलाओं का दर्ज़ा पुरुषों के मुकाबले बहुत अधिक ऊंचा होता है।

loksabha election banner

मुंबई में हुए एक अवार्ड्स नाईट के दौरान जब करीना कपूर से ज़ायरा वसीम के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि वह मानती है कि महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले कहीं ज़्यादा बड़ा स्थान रखती हैं और वह किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम होती हैं। करीना कपूर ने कहा “ मैं वैसे भी ऐसा मानती हूं कि हम योध्या हैं। चाहे जैसी भी परिस्थिति हो चाहे, घर की बात हो या बाहर कामकाज की, हम सभी महिलाएं समस्या से लड़ना जानती हैं। महिलाओं को लक्ष्मी कहा जाता है। हम धरती को भी माँ मानते हैं। हम जब भी किसी भी बात पर चर्चा करते हैं तो महिलाओं का ध्यान रखते हैं।“ करीना कपूर, बेटे तैमूर के जन्म के बाद फिर से फिल्मों में लौट चुकी हैं और इन दिनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भीं हैं। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' करीना कपूर के तैमूर को जन्म देने के बाद पहली फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें:अक्षय कुमार का ये ताज़ा Video देखिये, फिल्म गोल्ड के बारे में अहम् जानकारी है

बता दें कि ज़ायरा वसीम के साथ दिल्ली से मुंबई आते वक्त फ्लाईट में छेड़खानी हुई। बाद में जब ज़ायरा ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट किया तो हंगामा मच गया। रविवार की रात को पुलिस ने उस आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.