बीच पर एंजॉय करते दिखे करीना, सैफ और तैमूर, लॉकडाउन के बीच फोटो हो रही ये वायरल
करीना कपूर हाल में रिलीज फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ एक्टर इरफान खान और राधिका मदन लीड रोल में थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी पार्टीज को लेकर तो कभी अपने बेटे तैमूर अली खान की वजह से। वहीं अब लॉकडाउन के बीच करीना कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह अकेले नहीं है बल्कि उनके साथ एक्टर सैफ अली खान और तैमूर भी नजर आ रहे हैंं। तस्वीर में तीनों बीच पर एंजॉय करते दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीर अबतक लोखों बार देखी जा चुकी है।
View this post on Instagram
करीना कपूर ने इस तस्वीर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस तस्वीर में करीन रेड कलर की बिकिनी पहने हुए हैं और उनके हाथ में नारियल पानी है। वहीं सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ खेल रहे हैं। वहीं तैमूर नारियल पानी पी रहे हैं। तीनों की इस एक साथ की फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में करीना की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इस फोटो में करीना एटीट्यूड में कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट और टॉर्न जीन्स पहनी हैं। साथ ही उन्होंने एक शानदार सी कैप भी लगाई है। ये तस्वीर करीना के घर की ही थी। कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त वह आइसोलेशन में हैं लेकिन घर में रहते हुए भी उनका स्टाइलिश अंदाज देखने लायक है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल में रिलीज फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ एक्टर इरफान खान और राधिका मदन लीड रोल में थीं। 'अंग्रेजी मीडियम' के बाद करीना कपूर जल्द ही आमिर अली खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में भी नजर आएंगी। वहीं सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आए थे।