यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सशक्त महिला होंगी लेकिन...' Kareena Kapoor ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर कही बड़ी बात
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बीते दिनों क्रू में नजर आईं थी। अब जल्द रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर खान को हाल ही में यूनिसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर नियुक्त किया गया है। अभिनेत्री साल 2014 से यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़ी हुई हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने कई फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए।
वहीं दूसरी तरफ करीना अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा मे हैं। इस साल बेबो एक के बाद एक कई फिल्मों में दिखाई देंगी, जिसमें से एक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की सिंघम अगेन (Singham Again) भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- Kajol से लेकर दीपिका पादुकोण तक, बॉलीवुड को मिलने वाली हैं कई 'लेडी सिंघम', पढ़ें पूरी लिस्ट
सिंघम अगेन को करीना ने कही ऐसी बात
वर्तमान में फिल्मों की कहानियों के साथ- वर्तमान में फिल्म की प्रस्तुतीकरण में भी काफी अंतर आ चुका है। हालांकि, महिलाओं के नजरिए से सिनेमा जगत में अभी काफी बदलाव आने बाकी हैं। अभिनेत्री करीना कपूर की हालिया प्रदर्शित और महिला प्रधान फिल्म क्रू टिकट खिड़की पर सफल रही। आगे वह हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म द बकिंगघम मर्डर्स में नजर आएंगी।

यह भी महिला प्रधान फिल्म है। इस बीच वह सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन भी कर रही हैं। इसमें वह अवनी की भूमिका में नजर आएंगी। ऐसे में अभिनेत्री ने एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा है कि सिंघम अगेन पुरुषवादी फिल्म है। उसमें फैंस को कुछ सशक्त महिला भूमिकाएं भी देखने को मिलेंगी। इस दौरान करीना कपूर ने क्रू फिल्म की सीक्वल बनने की संभावनाएं भी जताई।
करीना के साथ नजर आएंगी दीपिका
इस फिल्म में करीना कपूर के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम की भूमिका में हैं। इस बारे में करीना कपूर ने कहा, 'फिल्म में मेरी और दीपिका दोनों की भूमिकाएं बहुत ही सशक्त हैं, लेकिन यह तो स्वाभाविक है कि यह महिला प्रधान फिल्मों से अलग होगी। मुझे भरोसा है कि लोग इस फिल्म का आनंद लेंगे।'
.png)
फिल्म की कास्ट
'सिंघम अगेन' का निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया जा रहा है और यह उनके मशहूर कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी। आपको बता दें कि फिल्म सिंघम अगेन के साथ दीपिका पादुकोण पहली बार सिंघम फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ी हैं। उनके अलावा इस फ्रेंचाइजी में अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी पहली बार दिखाई देंगे।
