Kareena Kapoor Baby: करीना के मां बनते ही सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, फैंस ने इस अंदाज में दी एक्ट्रेस को बधाई
करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस खास मौके पर करीना कपूर खान को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड सितार सहित फैंस भी करीना कपूर और सैफ अली खान को दोबारा माता-पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। रविवार सुबह उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस खास मौके पर करीना कपूर खान को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड सितार सहित फैंस भी करीना कपूर और सैफ अली खान को दोबारा माता-पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं।
फैंस ने अलग और खास अंदाज में करीना कपूर को मां बनने पर बधाई दी है। बहुत से फैंस ने मीम्स भी शेयर करके अभिनेत्री और उनके बेटे को बधाई दी है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर की फैन फॉलोइंग पर बड़ा खतरा बताते हुए भी मजेदार मीम्स शेयर किए हैं। Savage Twittes नाम के यूजर ने तैमूर की तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार मीम शेयर किया है।
#KareenaKapoor and #SaifAliKhan have thier second child
Meanwhile Taimur : pic.twitter.com/XL1SnltuzA— BeNAAM Hu‼️ (@NaamBenaamhai) February 21, 2021
#KareenaKapoor and #SaifAliKhan blessed with their second baby boy.#TaimurAliKhan rn: pic.twitter.com/DqIE5Xk5jw— Ashutosh Kumar (@Ashutosh15j) February 21, 2021
#TaimurAliKhan#KareenaKapoor #Aurangzeb
How media and other social platforms are highlighting new born baby.... pic.twitter.com/ykkGMW4pCR— Shikhar Sagar (@crazy_shikhu) February 21, 2021
Ashutosh Kumar नाम के यूजर ने भी तैमूर का मीम शेयर किया है। जिसपर लिखा है, 'पॉपुलैरिटी संकट में है'। BeNAAM Hu ने तैमूर के नाम से जोड़ते हुए फिल्म फिर हेरा फेरी का मीम शेयर किया है। Hichkiyan ने करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर की तस्वीर शेयर कर उन्हें दूसरे बेटे की बधाई दी है।
Meeting time #KareenaKapoor #SaifAliKhan pic.twitter.com/jjNRySRWJO— Nishant 🇮🇳 (@nishant_k_tweet) February 21, 2021
इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना कपूर के मां बनने पर मजेदार मीम्स शेयर किए हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से चर्चा में थीं। उन्होंने अपने दूसरे बेटे को ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म दिया है। वहीं दूसरी बार नाना बनने पर करीना के पिता अभिनेता रणधीर कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रणधीर कपूर ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेटी करीना कपूर और उनके दूसरे बेटे की सेहत के बारे में जानकारी दी है। रणधीर कपूर ने कहा, 'करीना और बच्चा दोनों अच्छे हैं। मैंने अभी तक अपने पोते को नहीं देखा है लेकिन मैंने करीना से बात की है और उसने मुझे बताया कि वह ठीक है, और बच्चा स्वस्थ है। मैं दोबारा नाना बनने के लिए बहुत खुश हूं। मैं छोटे बेबी को देखने के लिए उत्सुक हूं। मैं उनकी सलामती के लिए पहले से ही प्रार्थना कर रहा था।' रणधीर कपूर ने इसके अलावा और भी बातें कीं।