नई दिल्ली, जेएनएन। करीना कपूर ख़ान ने 21 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया। करीना का यह दूसरा बेबी है। वहीं, सैफ़ अली ख़ान चौथी बार पिता बने हैं। करीना बॉलीवुड की उन सेलेब्रिटीज़ में शामिल हो गयी हैं, जो उम्र का 40वां पड़ाव पार करने के बाद मां बनीं। करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी बतायी गयी थी। करीना अपनी प्रेग्नेंसी के आख़िरी चरण में भी ख़ूब सक्रिय देखी गयी थीं। वहीं, सोशल मीडिया के ज़रिए भी करीना ने प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार अपडेट दिये।
करीना और सैफ़ ने पिछले साल अगस्त में प्रेग्नेंसी का एलान किया था। अपने बयान में दोनों ने कहा था, 'हमें ये बताते हुए काफी ख़ुशी महसूस हो रही है कि हम अपने परिवार में एक और सदस्य जोड़ने जा रहे हैं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।' इससे पहले करीना कपूर और सैफ का तैमूर अली ख़ान नाम से एक बेटा है। वहीं, अमृता सिंह के साथ पहली शादी से सैफ़ के बेटी सारा अली ख़ान और बेटा इब्राहिम अली ख़ान हैं। फ़िलहाल हम बात करेंगे उन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की, जिन्होंने 40 के बाद मां बनने इरादा किया।
View this post on Instagram
2020 में महाशिवरात्रि के दिन शिल्पा शेट्टी ने दूसरी बार मां बनने की ख़बर साझा की थी। हालांकि इस बार वो सरोगेसी के ज़रिए बेटी की मां बनी थीं। शिल्पा 44 साल की थीं। टीवी की महारानी एकता कपूर 44 साल की उम्र में मां बनीं। 2019 में एकता ने सरोगेसी के ज़रिए अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया था। उन्होंने बेटे का नाम रवि रखा, जो उनके पिता जीतेंद्र का असली नाम है।
View this post on Instagram
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फ़राह ख़ान 43 साल की उम्र में तीन बच्चों की मां बनी थीं। 2008 में फ़राह ने आईवीएफ के ज़रिए एक साथ ट्रिपलेट को जन्म दिया था। फ़राह ने 2004 में शिरीष कुंदर से शादी की थी। फ़राह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कोई एक्ट्रेस नहीं हैं। कई बार करियर बनाने में आप इतने बिज़ी हो जाते हैं कि बाद में आपको चीज़ों का एहसास होता है।
सारा अली ख़ान की मॉम अमृता सिंह ने 2001 में बेटे इब्राहिम अली ख़ान को जन्म दिया था। उस वक़्त अमृता की उम्र 43 साल हो चुकी थी। अमृता ने सैफ़ के साथ 1991 में शादी की थी। सैफ़ और सारा 2004 में अलग हो गये थे।
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह सरोगेसी के ज़रिए मई 2017 में जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं। बच्चों के जन्म के वक़्त कश्मीरा की उम्र 45 साल हो चुकी थी, जबकि कृष्णा 34 साल के थे। पिछले दिनों बिग बॉस 13 में कृष्णा अपने दोनों बच्चों के साथ बहन आरती से मिलने भी गये थे।
View this post on Instagram
मिस वर्ल्ड 1997 डायना हेडन ने 43 साल की उम्र में एग फ्रीज़िंग तकनीक की मदद से मां बनने का सुख हासिल किया। उनकी बेटी का नाम आर्या है। डायना ने इससे 8 साल पहले अपने एग फ्रीज़ करवा दिये थे। टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिये इंटरव्यू में डायना ने इस तकनीक के इस्तेमाल करने की वजह का खुलासा करते हुए कहा था- ''मैंने दो कारणों से अपने एग को फ्रीज़ करवाया था। मैं अपने करियर में मसरूफ़ थी और दूसरा मैं अपने प्यार से शादी करके बच्चे को जन्म देना चाहती थी।''
गोविंदा की फ़िल्म आंखें की हीरोइन रागेश्वरी लूम्बा आपको याद होंगी। रागेश्वरी सिंगर भी हैं। 2016 में रागेश्वरी जब 41 साल की थीं, उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। भावुक रागेश्वरी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभव को साझा भी किया था।
View this post on Instagram
40 साल के बाद मां बनने वाले सेलेब्स में शाह रुख़ ख़ान की बेगम गौरी ख़ान का नाम भी शुमार है। शाह रुख़ के तीसरे बेटे अबराम का जिस वक़्त सरोगेसी के ज़रिए जन्म हुआ था, गौरी 42 साल की थीं। उस वक़्त इसको लेकर काफ़ी चर्चा हुई थी।
अमिताभ बच्चन की फ़िल्म बूम में नज़र आयीं पद्मा लक्ष्मी ने 2010 में बेटी कृष्णा थिया को जन्म दिया था। पद्मा उस वक़्त 40 साल की थी। अमेरिकी उद्यमी एडम डेल कृष्णा के पिता हैं।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप