Kareena Kapoor Khan के बेटे तैमूर अली खान के हमशक्ल बच्चे की तस्वीर वायरल होते ही भड़के यूजर्स, कहा- 'तैमूर को फरक नहीं पड़ेगा लेकिन...'
तैमूर पैपराजी के भी फेवरेट हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। वहीं पैपराजी भी तैमूर की हर झलक को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के उन स्टार्स किड्स में से हैं जो छोटी सी उम्र में ही फैन फॉलोइंग के मामले में बड़े स्टार्स को मात देते हैं। तैमूर पैपराजी के भी फेवरेट हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। वहीं पैपराजी भी तैमूर की हर झलक को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसो हो भी क्यों न तैमूर हैं ही इतने क्यूट कि कोई भी उनकी मासूमित पर दिल हार बैठता है। लेकिन इसी बीच तैमूर की तरह दिखने वाला एक हमशक्ल बच्चा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
करीना कपूर के छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान की तरह दिखने वाले बच्चे का नाम जरयान थापर है। जरयान थापर इन दिनों महज इस लिए चर्चा में हैं कि वह तैमूर की तरह नजर आते हैं। पहली झलक में जरयान को देखकर कोई भी तैमूर समझकर धोखा खा सकता है। जरयान की तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में जरयान और तैमूर के बीच अंतर कर पाना काफी मुश्किल होगा। तैमूर के हमशक्ल बच्चे की क्यूनेट कहीं से भी उनसे कम नहीं है। जरयान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जरयान, शीना थापर नाम की स्टाइलिस्ट के बेटे हैं।
जरयान थापर की इन तस्वीरों पर फैंस के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। कई इस बात से बेहद खुश नजर आ रहे हैं कि जरयान, तैमूर की तरह दिखते हैं लेकिन कई ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'किसी भी बच्चे को ऐसे डुप्लीकेट कह के तुलना मत करो।' वहीं एक ने लिखा, 'तैमूर को फरक नहीं पड़ेगा पर दूसरे बच्चे को पड़ेगा।' तो एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'किसी बच्चे की तुलना क्यों की जा रही स उसकी इंडीविजुलैटिली को रिस्पेक्ट दो।'