Move to Jagran APP

करीना कपूर ख़ान के बर्थडे में जुटा पूरा परिवार, इन तस्वीरों संग जानिये करीना का सफ़र

करीना यारों की यार हैं। इंडस्ट्री में उनके कई ख़ास दोस्त हैं। सलमान ख़ान से लेकर तुषार कपूर और मलाइका अरोड़ा से लेकर अर्पिता ख़ान उनके बेस्ट फ्रेंड्स में हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:55 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:51 AM (IST)
करीना कपूर ख़ान के बर्थडे में जुटा पूरा परिवार, इन तस्वीरों संग जानिये करीना का सफ़र
करीना कपूर ख़ान के बर्थडे में जुटा पूरा परिवार, इन तस्वीरों संग जानिये करीना का सफ़र

मुंबई। 21 सितंबर को बॉलीवुड की स्टाइलिश और चार्मिंग अभिनेत्री करीना कपूर ख़ान का जन्मदिन होता है। इस साल करीना अपना 38 वां बर्थडे मना रही हैं। गुरुवार को करीना का पूरा परिवार एक साथ नज़र आया और सबने मिलकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं!

loksabha election banner

गौरतलब है कि करीना कपूर ने अपने करियर की शुरूआत फ़िल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। इस फ़िल्म के लिए उनकी सभी आलोचकों ने भी खूब सराहना की थी। इतना ही नहीं इस फ़िल्म के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था। करीना की बहन करिश्मा उनके बर्थडे पार्टी में कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं।

यह भी पढ़ें: महेश भट्ट की ये हीरोइन आज है गुमनाम, कभी सिखाई थी सबको 'आशिकी', अब दिखती हैं ऐसी

करीना कपूर का जन्‍म मुंबई में हुआ था। आप जानते हैं कपूर खानदान में जन्मीं करीना का परिवार बॉलीवुड के सबसे चर्चित और कामयाब घरानों में से रहा है। फिर भी राज कपूर की पोती, रणधीर कपूर की बेटी, ऋषि कपूर और राजीव कपूर की भतीजी से लेकर करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर जैसे भाई बहन वाली करीना के लिए ज़िंदगी आसान नहीं रही है। पिता रणधीर कपूर और मां बबीता जो अपनी दौर की एक पॉपुलर अभिनेत्री रही हैं एक दूसरे से तब अलग ही रह रहे थे जब करीना बड़ी हो रही थीं। करीना तमाम मुश्किलों के बीच अपने आपको स्थापित करती गयीं। करिश्मा की बेटी समायरा भी अपनी मौसी करीना के जन्मदिन पर बेहद खुश नज़र आईं।

जैसा कि आप जानते हैं करीना का निक नेम है 'बेबो'। लेकिन, उनके नामकरण की कहानी भी दिलचस्प है। दरअसल जब बबीता मां बनने वाली थी, तब वह एना करेनिना किताब पढ़ती थीं और उसी किताब से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी बेटी का नाम करीना कपूर रख दिया। कपूर खानदान की बेटी और बहू फ़िल्मों में नहीं आती थीं। लेकिन, करिश्मा कपूर और उनकी छोटी बहन करीना कपूर ने इस परंपरा को बदल कर अपने करियर को एक नयी ऊंचाई देने में कामयाब रहीं। करीना के पिता रणधीर कपूर इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में दिखे!

करीना कपूर को उनका पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्म 'जब वी मेट' के लिए मिला था। उस दौरान शाहिद कपूर संग उनके रोमांस की भी खूब ख़बरें आती थीं। बाद में दोनों सम्मानजनक रूप से एक दूसरे से अलग हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर करीना की मॉम बबीता भी मौजूद थीं।

करीना बॉलीवुड की इकलौती अभिनेत्री हैं जिन्होंने फ़िल्म 'हीरोइन' में एक-दो नहीं बल्कि 138 डिजाईनर साड़ियां पहनी थीं। करीना ने साल 2012 में अभिनेता सैफ़ अली ख़ान से शादी कर ली। शादी से पहले यह जोड़ी पांच साल तक लिव इन में थे। दरअसल करीना ने सैफ़ के सामने शादी के लिए एक शर्त रखी थी कि शादी के बाद भी वो फ़िल्मों में काम करना जारी रखेंगी! सैफ़ ने उनकी यह शर्त मान ली। सैफ़ उनके बर्थडे पार्टी में इस अंदाज़ में दिखे।

नवाब खानदान की बहू करीना शादी के बाद भी अपने तमाम फैंस का दिल जीतती रही हैं। अपनी बेबाकी और अपने ख़ास अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं करीना। करीना बॉलीवुड की एक ट्रेंडसेटर रही हैं। जीरो साइज़ फीगर से लेकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करने तक करीना हमेशा कॉन्फिडेंट और एक नयी राह पर बनाती नज़र आयीं। सोहा अली ख़ान भी पति कुनाल खेमू के साथ अपनी भाभी का बर्थडे मनाने पहुंची! उनके अलावा कुणाल कपूर भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे!

यह भी पढ़ें: औरत हो या मर्द हर किसी को पढ़ने चाहिए करीना कपूर ख़ान के ये 7 बेमिसाल 'स्टेटमेंट'

करीना यारों की यार हैं। इंडस्ट्री में उनके कई ख़ास दोस्त हैं। सलमान ख़ान से लेकर तुषार कपूर और मलाइका अरोड़ा से लेकर अर्पिता ख़ान उनके बेस्ट फ्रेंड्स में हैं। हाल ही में उन्होंने 'वीरे दी वेडिंग' से बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है! बेटे तैमूर के जन्म के बाद वो ब्रेक पर थीं। उनकी आने वाले फ़िल्मों में है ‘गुड न्यूज़’ जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नज़र आयेंगी! जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ से करीना कपूर ख़ान को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.