माधुरी दीक्षित के घर आया नया मेहमान, नाम है Carmelo Nene
Madhuri dixit news करण जौहर की फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित अहम किरदार अदा करती नजर आएंगी।
मुंबई। माधुरी दीक्षित फिल्मों को लेकर अब काफी एक्टिव नजर आ रही है। फिलहाल उनकी फिल्म कलंक को लेकर चर्चा है जिसका खूबसूरत गाना हाल ही में रिलीज किया गया। माधुरी एक और नई बात से सुर्खियों में आई हैं और वो है उनका एक नेक काम।
दरअसल, माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट्स ऑफ इंडिया (पेटा) इंडिया द्वारा बचाए गए एक पेट (Dog) को गोद लिया है। इस पेट डॉग को बेसहारा छोड़ दिया गया था। लेकिन माधुरी दीक्षित ने 17 मार्च को अपने बेटे अरिन के जन्मदिन पर इस पेट डॉग को गोद लिया है।
यह भी पढ़ें: Kalank Box Office Prediction: आज से 'कलंक', पहले दिन इतने करोड़ कमाई का अनुमान
माधुरी दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेट डॉग के साथ कई तस्वीरों को शेयर किया था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा ''हमारे चेहरे की मुस्कान बताती है कैसे इस छोटे पेट ने हमारा दिल जीत लिया है। कारमेलो नेने (Carmelo Nene) परिवार में आपका स्वागत है। मैं सभी पशु प्रेमियों से अनुरोध करती हूं कि वे पेट्स को गोद लें और देखें कैसे उनकी जिंदगी प्रेम से भर उठेगी।''
बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा से पेट्स को गोद लेते रहे हैं। सितारों ने अपने स्तर पर हमेशा इस बात को लेकर जागरुकता फैलाई है कि पेट्स भी हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं।
फिल्मों की बात करें तो माधुरी दीक्षित फिल्म कलंक में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। करण जौहर की बहुप्रतिक्षित फिल्म कलंक का पहला गाना ''घर मोरे परदेसिया'' दर्शकों के सामने आ चुका है। गीत ''घर मोरे परदेसिया'' को अगर देखा जाए तो इसका ग्रैंड सेट और माधुरी व आलिया का शानदार डांस देखने को मिलता है। इसके साथ जफर का किरदार निभा रहे वरुण धवन की भी झलक नजर आती है। गीत की शुरुआत वरुण और आलिया की एक गली में एंट्री से होती है जहां पर रामलीला का आयोजन हो रहा है। जैसे जैसे वे आगे जाते हैं माधुरी दीक्षित नजर आती हैं। फिल्म में माधुरी दीक्षित बहार बेगम का किरदार अदा कर रही हैं।
इस मल्टी स्टारर फिल्म में आलिया-वरुण के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, आदित्य राय कपूर और माधुरी दीक्षित अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त 20 वर्षों के बाद एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैंl उनके साथ सितारों की इस भीड़ में कियारा आडवाणी और कुणाल खेमू भी हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की कहानी राजा-रजवाड़ों और उनकी रियासतों की है l