Move to Jagran APP

Ranveer Singh के लिए भावुक हुए करण जौहर, इंस्टाग्राम नोट में लिखा- ऐसे ही 'गुड बच्चा' बने रहना

Karan Johar Emotional For Ranveer Singh रणवीर सिंह करण जौहर के निर्देशन में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट फीमेल लीड में हैं। धर्मेंद्र शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 08:37 PM (IST)
Ranveer Singh के लिए भावुक हुए करण जौहर, इंस्टाग्राम नोट में लिखा- ऐसे ही 'गुड बच्चा' बने रहना
Karan Johar Writes His Rocky Ranveer Singh Good Bachcha. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदा जनरेशन के सबसे एनर्जेटिक और वर्सेटाइल एक्टर्स में शामिल हैं। रणवीर को पर्दे पर अदाकारी करते देखना अच्छा लगता है। अपने किरदारों में दीवानगी की हद तक उतर जाना रणवीर की खासियत है और उनकी इस अदा से उनके निर्देशक भी प्रभावित रहते हैं। अब करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिए अपनी भावनाओं का इजहार एक नोट के जरिए किया है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

loksabha election banner

'मैंने रणवीर को करीब और दूर से देखा है'

करण ने रणवीर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इस नोट के साथ शेयर की है। करण ने लिखा- कोई मौका नहीं है... कोई मार्केटिंग का भी एजेंडा नहीं है... कोई लंच भी नहीं आ रहा है। कुछ नहीं है। यह बस एक भावना है, जो मुझे लगा कि हर किसी के साथ साझा की जानी चाहिए। रणवीर सिंह के लिए मेरा प्यार बढ़ गया है। क्या इंसान है। क्या शख्स है। प्यार की एक गेंद। जिससे भी मिलता है, उसे खास महसूस करवाने की योग्यता। उससे जो प्यार उमड़ता है और वो आभामंडल। अपनी फिल्म के दौरान, मैंने उसे करीब से देखा है और दूर से भी।

करण ने आगे लिखा- बहुत जानदार इंसान है। हां, वो कलाकार होने के नाते वो कुछ बदमाशियां करते हैं, लेकिन वो पर्दे पर खूबसूरती के साथ सामने आता है। इसलिए, उसे इसकी अनुमति है। व्यक्तिगत स्तर पर, मैं कई मौकों पर उनकी इस विनम्रता से भावुक हो जाता हूं। रणवीर मैं तुम्हें प्यार करता हूं। तुम्हें जो अच्छा बच्चा बनने के लिए पाला गया है, उसे कभी खोना मत। 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

आलिया ने रणवीर को बताया बेस्ट ह्यूमेन

करण की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह को बेस्ट ह्यूमेन बताया। वहीं, अनिल कपूर ने दिल की इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी। रणवीर, अनिल के साथ दिल धड़कने दो और आलिया के साथ गली ब्वॉय कर चुके हैं। आलिया और रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म रानी और रॉकी की प्रेम कहानी में साथ नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर खुद कर रहे हैं। अगर एंथोलॉजी फिल्मों को छोड़ दें तो करण की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म ऐ दिल है मुश्किल है, जिसमें रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा ने लीड रोल्स निभाये थे।

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 7 में आमिर खान से हुई इतनी गलतियां, कि लोगों ने उन्हें बताया दूसरी आलिया भट्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.