विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karan Johar Video: करण जौहर ने शेयर किया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बीटीएस वीडियो, बोले- खास होगा 2023

By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 31 Dec 2022 09:21 PM (IST)

Karan Johar Video करण जौहर की अपनी अगले साल रिलीज होने वाली फैमिली ड्रामा फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम ...और पढ़ें

Karan Johar Video: 2023 is going to be special for Karan Johar will return as a director with this film.
Karan Johar Video: 2023 is going to be special for Karan Johar will return as a director with this film.

नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Johar Video: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। अब उन्होंने आने वाले साल को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि 2023 में उनके लिए कितना खास है।  

इस वीडियो के जरिए करण जौहर ने अपनी करियर को उतार-चढ़ाव के बारे में भी बता रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है के साथ-साथ कभी खुशी कभी गम, माइ नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ऐ दिल है मुश्किल की झलक भी साझा की है और बताया है कि वे अपनी फिल्म रॉकी और रानी की कहानी को लेकर खासे उत्साहित हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 2023 एक ऐसा साल होने जा रहा है जो मुझे सबसे ज्यादा प्यारा है। जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है... सिनेमा लाइट्स, कैमरा और हम चलते हैं।

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म में रणवीर सिंह एक अमीर लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकि आलिया मध्यवर्गीय परिवार की लड़की का किरदार निभा रही हैं और दोनों को मुलाकात के बाद प्यार हो जाता है। लेकिन इस रिश्ते से उनके माता-पिता काफी नाखुश होते हैं।

इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी। इस फिल्म से करण जौहर भी लंबे वक्त बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं।   अप्रैल में रिलीज होगी फिल्म रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत ये फैमिली ड्रामा फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया-रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जय बच्चन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म से किया डेब्यू

आपको बता दें कि करण जौहर ने अपने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म कभी खुशी कुभी गम का निर्देशन किया और इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

यह भी पढ़ें: Ananya Panday New photos: अनन्या पांडे अपनी बीच वेकेशन से शेयर कीं बोल्ड तस्वीरें, एक्ट्रेस ने यूं की मस्ती