Karan Johar के तीनों स्टूडेंट हुए सेटल, यूजर्स बोले- इश्क वाला लव मिल गया
Karan Johar Students Are Married सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 7 फरवरी 2023 को इस कपल ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक्ट्रेस कियारा से शादी की। सिद्धार्थ से साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Johar Students Are Married: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 7 फरवरी 2023 को इस कपल ने जैसलमेर के 'सूर्यगढ़ पैलेस' में शादी की। देर रात इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की। वहीं अब पति-पत्नी के बनने के बाद मीडिया के सामने आए। वहीं अब सोशल मीडिया फैंस के जबरदस्त रिएक्शन भी सामने आ रहे है। यूजर्स का कहना है कि करण जौहर के तीनों स्टूडेंट को इश्क वाला लव मिल गया है।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के तीनों स्टार्स की हुई शादी
दरअसल, साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरुण धवन ने डेब्यू किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में अब यूजर्स का कहना है कि करण जौहर के तीन स्टूडेंट की शादी हो गई है और करण जौहर सभी की शादी में टीचर बनकर पहुंचे।
यूजर्स बोले- तीनों स्टार्स को मिला इश्क वाला लव
सिड और कियारा की वेडिंग तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर मीम्स भी काफी बन रहे हैं। लोगों ने कहा- स्टूडेंट ऑफ द ईयर के स्टूडेंट्स को फाइनली अपना-अपना इश्क वाला लव मिल गया।
साल 2021 में वरुण धवन की हुई थी शादी
इस लिस्ट में सबसे पहले वरुण धवन ने शादी की थी। उन्होंने 254 जनवरी साल 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की। इस शादी में महज 50 लोग शामिल हुए थे, जिसमें करण जौहर भी शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी शादी मुंबई शहर से दूर अलीबाग के एक आलीशान रिजॉर्ट में की थी।
साल 2022 में आलिया बनीं दुल्हन
14 अप्रैल साल 2022 में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग वास्तु अपार्टमेंट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। आलिया भट्ट को बेटी मानने वाले करण जौहर इस शादी का हिस्सा थे। इस कपल की ये शादी बेहद निजी थी, जिसमे भट्ट और कपूर परिवार ही शामिल हुआ था।
यह भी पढ़ें- Valentine's Day: फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी इन सितारों की लव स्टोरी, आज बिता रहे हैं खुशहाल जिंदगी
यह भी पढ़ें- Sidharth Kiara Video: हाथों में चूड़ा मांग में सिंदूर लगाए..., शादी के बाद पहली बार पति सिद्धार्थ संग आईं नजर