विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koffee With Karan 8: काजोल-करीना से क्यों चली थी सालों तक करण की दुश्मनी, पहली बार खुद निर्माता ने बोला ये सच

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 08 Nov 2023 10:04 PM (IST)

Koffee With Karan 8 करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 के अब तक 2 एपिसोड ऑनएयर हो ...और पढ़ें

कॉफी विद करण 8 में करण जौहर ने करीना-काजोल से लड़ाई की बताई वजह / फोटो- Instagram
कॉफी विद करण 8 में करण जौहर ने करीना-काजोल से लड़ाई की बताई वजह / फोटो- Instagram

HighLights

  1. करण जौहर ने करीना- काजोल से अपनी लड़ाई पर की बात
  2. करण ने बताया कितने सालों तक चली दोनों स्टार्स के साथ दुश्मनी
  3. कॉफी विद करण 8 में करण जौहर ने किये ये खुलासे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: एक बार फिर से 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के निर्देशक करण जौहर अपने विवादित चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 8 के साथ टीवी पर लौट चुके हैं। इस शो में अब तक दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, बॉबी देओल-सनी देओल जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं।

कॉफी विद करण एक ऐसा शो है, जहां करण जौहर उनके काउच पर बैठे बॉलीवुड स्टार्स से सच उगलवा ही लेते हैं, फिर चाहे वो उनके रिश्तों को लेकर हो या फिर उनके अपने को-स्टार्स से डिफरेंसेस पर बात करनी हो। हर बार कई सितारे कुछ ऐसा कह ही जाते हैं, जो हेडलाइंस बन जाता है।

हालांकि, इस सीजन में कुछ उल्टा देखने को मिलने वाला है, क्योंकि इस बार शो के होस्ट करण जौहर पहली बार अपनी दो सबसे करीबी दोस्त करीना कपूर और काजोल के साथ पास्ट में चली लड़ाई के बारे में बात करते हुए नजर आएंगे।

करण ने बताया आखिर करीना से साल भर क्यों चली दुश्मनी

कॉफी विद करण में सबसे सवाल करने वाले करण जौहर इस सीजन में कुछ अलग करते हुए नजर आएंगे। कुछ-कुछ होता है के निर्देशक ने हाल ही में एक एपिसोड में बताया,

"मेरी जिन्दगी में दो बार ऐसा हुआ है, जब मेरी दो सबसे करीबी दोस्तों के साथ मेरी लड़ाई हो गयी थी। उनमें से पहली करीना थी, जिससे मेरी लड़ाई 2003 में हुई थी। हमने डेढ़ साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। हमारी तू-तू मैं-मैं कल हो ना हो को लेकर हो गयी थी। जब मेरे पिता को कैंसर हुआ था, उस समय उनका फोन आया, लेकिन उस समय लड़ाई के बाद वह भी शांत थीं और मैं भी। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे नहीं पता क्या बोलूं, मैंने तुरंत कहा कि कुछ मत बोलो, मुझे पता है तुम मेरे साथ हो। जब मेरे पिता का निधन हुआ, उस समय वह बैंकॉक में थी। उस समय तक भी हमारे बीच चीजें सही नहीं थीं। वह जैसे ही शूट से आई, सीधा मेरे घर आईं, हमने रात भर एक-दूसरे से बात की। हम जहां थे उसी पर दोबारा पहुंच गए। जब हम लड़े, तो मैंने कहा कि मैं उससे दोबारा कभी बात नहीं करूंगी"।

काजोल से लड़ाई के बाद मुझे लगा था हम वापस कभी नहीं आएंगे

करण जौहर ने काजोल से लड़ाई के बारे में बात करते हुए कहा, "कुछ सालों बाद मेरा काजोल से झगड़ा हुआ, वो भी मेरा एक इमोशनल बॉन्ड ही था। हमें लगा था कि अब हम दोबारा कभी भी साथ नहीं आ पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: क्या करण जौहर के शो में मेहमान बनेंगी सुहाना खान? रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग आएंगी नजर

मुझे याद है जब मेरे बच्चे पैदा हुए थे, उससे पहले हमने दो साल तक बात नहीं की थी। मैंने काजोल को सिर्फ यश और रूही की फोटो भेजी और कहा तुम्हें जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन मेरे बच्चे ऐसे दिखते हैं-यश और रूही।

उन्होंने मुझे वापस मैसेज किया और कहा, मेरा दिल बस अब प्यार से भर गया है। एक महीने बाद, उन्होंने मुझे कहा कि मेरा बर्थडे हैं, तुम इनवाइट नहीं हो, लेकिन मैं पहुंच गया, हमने एक-दूसरे को हग किया, रोए और बस यही रहा"। आपको बता दें कि करण जौहर और काजोल ने कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी कई सुपरहिट फिल्में साथ में की हैं।

यह भी पढ़ें: Koffee with Karan 8: शुभम गिल को डेट कर रही हैं सारा अली खान? एक्ट्रेस ने रिलेशन की खबर पर तोड़ी चुप्पी