विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण को फिर कुछ हुआ, इसलिए बनेगा इस हिट फिल्म का सीक्वल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 13 Jul 2018 01:20 PM (IST)

लेकिन करण इसके आगे कुछ नहीं बोले और माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म धड़क के झिंगाट गाने पर डांस करने लगे l

करण को फिर कुछ हुआ, इसलिए बनेगा इस हिट फिल्म का सीक्वल
करण को फिर कुछ हुआ, इसलिए बनेगा इस हिट फिल्म का सीक्वल

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की रिलीज़ के 20 वर्षों बाद भावुक हुए फिल्म निर्देशक करण जौहर इस प्रेम कहानी का अगला भाग बनाने की सोच रहे हैं l

साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख़ खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने लीड रोल निभाया था। करण जौहर ने इस फिल्म जरिये डायरेक्शन में डेब्यू किया था। इस साल 20 अक्टूबर को कुछ कुछ होता है के 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। अब करण जौहर इस फिल्म का सीक्वल बनाने की सोच रहे हैंl इस विचार के बारे में करण जौहर ने हाल ही में एक डांस रियालिटी शो ‘डांस दीवाने’ में सबके सामने उजागर किया l शो के दौरान जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अपनी फिल्म धड़क के प्रमोशन करने आये थे। इस एपिसोड में करण ने फिल्म कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान की एंट्री की तरह अपनी एंट्री ली l

तुषार और शशांक जो कि शो के जज हैं, उनके हाथों में आरती की थाली थी l वही इस मौके पर शौर्य और आलोक नामक दो कंटेस्टेंट ने इस फिल्म को 20 वर्ष पूरे होने पर एक ट्रिब्यूट भी दियाl यह देख कर 46 वर्षीय करण जौहर भावुक हो गएl फिर उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह इस फिल्म का सीक्वल बनाने की सोच रहे हैंl जिसके बाद मस्ती करते हुए उन्होंने कहा कि शायद वह इस फिल्म के लिए शौर्य और आलोक को फिल्म में कास्ट कर सकते हैं l लेकिन करण इसके आगे कुछ नहीं बोले और माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म धड़क के झिंगाट गाने पर डांस करने लगेl

करण इन दिनों कुछ नया करने के मूड में हैं l पिछले दिनों ख़बर आई थी कि वो करण का मन है कि वह रणवीर सिंह को लेकर एक और पीरियड ड्रामा की प्लानिंग करेंl  यह बात तो जगजाहिर है कि करण को लंबे समय से एक बड़ी पीरियड फिल्म बनानी हैl वह इस बात की चाहत कई बार दर्शा चुके हैं कि वह पीरियड ड्रामा एन्जॉय करते हैं और बनाना भी चाहते हैं. उन्होंने कुछ साल पहले शुद्धि भी अनाउंस की थी लेकिन वो फिल्म बन नहीं पाईl ये फिल्म सलमान खान करने वाले थे l  फिर ऋतिक का भी नाम सामने आया था. बाद में खबर थी कि वरुण को लेकर वह इसका निर्माण करेंगे लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो पाईl 

यह भी पढ़ें: Box Office पर आज से सूरमा, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद