इन पांच वीडियो में हुई करण जौहर की ‘बेइज्जती’....मगर प्यार से, देखें वीडियो
लॉकडाउन के दौरान सेलेब्स के तमाम तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा है करण जौहर के वीडियो की जिसमें वो अपने दोनों बच्चों रूही और यश से बातचीत करते नजर आते हैं
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान यूं तो सेलेब्स के तमाम तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा है करण जौहर के वीडियोज़ की जिनमे वो अपने दोनों बच्चों रूही और यश से बातचीत करते नजर आते हैं। करण लगभग हर रोज़ यश और रूही का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हैं।
इन वीडियो की सबसे फनी बात ये होती है कि इसमें बच्चे अपने पापा की बेइज्जती कर रहे होते हैं मगर प्यार से। ये वीडियो इतने फनी और क्यूट हैं कि सेलेब्स भी इन पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाते। करण ने यूं तो यश और रूही के कई वीडियो शेयर किए हैं लेकन हम आपको दिखाते हैं वो पांच वीडियो जिनमें यश और रूही पापा का मज़ाक बना रहे हैं।
करण के लेटेस्ट वीडियो में यश और रूही उनकी आवाज़ का मज़ाक बना रहे हैं। वीडियो में करण गाना गाते हुए सुनाई दे रहे है। तभी रूही, करण से कहती हैं कि वो गाना न गाएं वो शोर मचा रहे हैं। इसके बाद यश कहता है कि उसे करण का गाना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा इसलिए वो गाना ना गाएं।
करण को कहा बवकूफ :
इससे पहले करण ने एक जो वीडियो शेयर किया था उसमें यश और रूही ने उनके सन ग्लासेस लगा रखे थे और वो करण को स्टूपिड यानी बेवकूफ कह रहे थे।
Glass game is NOT on!! So I have been told! #lockdownwiththejohars #toodles
पेट का उड़ाया मज़ाक :
यश और रूह करण की बॉजी शेमिंग भी कर चुके हैं। करण ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों बच्चे ये कहकर करण का मज़ाक उड़ा रहे थे कि उनका पेट निकला हुआ है।
कपड़ों का उड़ाया मज़ाक :
करण ने दो वीडियो शेयर किए थे जिसमे यश और रूही करण के कपड़ो का मज़ाक बनाते नजर आ रहे थे। आपक बता दें कि यश और रूही के वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में बने हुए हैं। लोगों को भी वीडियो काफी पसंद आ रहे हैं।
Well #tiedye or #holi you decide? #lockdownwiththejohars #toodles
Well #tiedye or #holi you decide? #lockdownwiththejohars #toodles