विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

200 डांसर, 300 जूनियर आर्टिस्ट और 3 करोड़ का बजट... एक ही गाने में खर्च हुआ फिल्म का पैसा, ब्लॉकबस्टर था Song

Published: Fri, 16 Jan 2026 01:33 PM (IST)

बड़े बजट वाली फिल्में हिंदी सिनेमा में आज या कल से नहीं बल्कि सालों से बन रही हैं। आज हम ...और पढ़ें

3 करोड़ में बना था ये ब्लॉकबस्टर गाना

3 करोड़ में बना था ये ब्लॉकबस्टर गाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में बड़े बजट वाली फिल्मों की चर्चा खूब होती है। ये फिल्में जब आती हैं तो हर कोई इन फिल्मों को लेकर उत्साहित रहता है। हालांकि बड़े बजट वाली फिल्में हिंदी सिनेमा में आज या कल से नहीं बल्कि सालों से बन रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसके एक गाने का बजट सुनकर ही हर कोई चौंक गया और गाने का बजट की तकरीबन फिल्म के आधे बजट के बराबर था।

कभी-खुशी, कभी-गम के गाने को बनाने में लगे 3 करोड़

साल 2001 में करण जौहर (Karan Johar) एक ऐसी फिल्म लेकर आए, जो दर्शकों के दिलों में घर-कर गई। करण जौहर की इस बड़ी फैमिली ड्रामा फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जया बच्चन, काजोल और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) नजर आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के गाने बोले चूड़ियां (Bole Chudiyan Song) को बनाने में ही करीब 3 करोड़ लग गए थे।

Nikhil a

दरअसल रेडियो नशा के साथ बातचीत में निखिल आडवाणी (Nikhil Advani) ने इस बात का खुलासा किया कि, उन्होंने इस फिल्म में असिस्ट किया था। निखिन ने बताया कि,

आजकल लोग स्प्रेडशीट पर बजट बनाते हैं और इसे फाइनल करने में ही करीब 2 महीने लग जाते हैं, लेकिन जब हमने यश जौहर को 'कभी खुशी कभी गम' की स्क्रिप्ट सुनाई, तो उन्होंने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और मुझसे बजट पूछा। इसके बाद उन्‍होंने एक कागज दिया और कहा कि इस पर बजट लिखो। मैंने अंदाजे से 3 करोड़ रुपये उस कागज पर लिख दिया। ये बजट अप्रूव हो गया और फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें- 50 साल की Ameesha Patel को आखिरकार मिला प्यार, कौन है 'सकीना' का रियल लाइफ 'तारा सिंह'?

kkk

सेट पर बेहोश हो गए थे करण जौहर

निखिल ने इसके बाद बताया कि जैसे ही फिल्म के इस गाने की शूटिंग शुरू हुई तो सेट पर ही अफरा-तफरी मच गई। निखिल ने कहा कि,

फिल्म की शूटिंग के लिए हमारा पहला सेट 'बोले चूड़ियां' के लिए ही था। शूटिंग शुरू होते ही करण जौहर सेट पर बेहोश हो गए। इसके अलावा काजोल को अपने लहंगे में भी परेशानी हो रही थी। वहीं फिल्म के सेट पर 200 डांसर और 300 जूनियर आर्टिस्ट थे। ये सब करण चाहते थे क्योंकि वो यह चाह रहे थे कि गाने में सबकुछ ग्रैंड नजर आए। इसके बाद हमें यश जी ने बुलाया और बजट के बारे में पूछा और जब हमने बजट बताया कि 3 करोड़, तो उन्होंने वो पेपर ही फाड़ दिया और कहा कि जो सेट तुमने बनाया है, उस पर ही इससे ज्यादा खर्च हो चुका है। अब बनाओ तुम लोग फिल्म। ये सब देखकर मैं और करण तो बिल्कुल शांत हो गए थे।

Karan Yash

हालांकि बाद में ये गाना भी ब्लॉकबस्टर हुआ और फिल्म भी सुपरहिट रही थी। गाने में करीना के डांस और ड्रेसेस को देखकर हर कोई इन्हीं को फॉलो करने लगा था और इस तरह से बॉलीवुड की एक महंगी फिल्म का गाना उसके बजट पर भी भारी पड़ गया था।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की सबसे बेरहम खलनायिका... मिलती थीं भर-भरकर गालियां, शादी के बाद फिल्मों में आकर बन गईं वैम्प