विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhadak 2: 'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की बनेगी जोड़ी, करण जौहर ने किया खंडन

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 18 Apr 2023 03:31 PM (IST)

Karan Johar Post Dhadak 2 धड़क 2 को लेकर मंगवार सुबह-सुबह फिल्मी गलियारों में खबरें आ रही थीं कि फिल्म ...और पढ़ें

Karan Johar, Dhadak 2, Siddhant Chaturvedi, Tripti Dimri, Karan Johar Post
Karan Johar, Dhadak 2, Siddhant Chaturvedi, Tripti Dimri, Karan Johar Post

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Karan Johar Post Dhadak 2: बॉलीवुड के फेम डायरेक्टर करण जौहर ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क से जाह्नवी कपूर का डेब्यू किया था।  फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। इस जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता था। वहीं मंगलवार को धड़क 2 को लेकर फिल्मी गलियारों में खबरें आ रही थीं कि फिल्म निर्माता करण जौहर साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' के सीक्वल की तैयारी में जुटे हुए हैं।

'धकड़ 2' की अफवाह पर बोले करण जौहर

इतना ही नहीं इन खबरों कहा जा रहा है कि 'धड़क 2' से  जाह्नवी और ईशान को बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह नए सितारों ने ले ली है। वहीं अब खुद डायरेक्टर करण जौहर ने इन अफवाहों पर विराम लगाया है। करण ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा है,  'धर्मा प्रोडक्शंस धड़क 2 के नाम से कोई फिल्म नहीं बना रहा है, जैसा कि विभिन्न खबरों में बताया जा रहा है। ऐसे में अब यह साफ हो गया है फिल्म से ईशान और जाह्नवी के साथ निर्देशक शशांक खेतान की छुट्टी नहीं हुई है क्योंकि सीक्वल बनने के अभी कोई आसार नहीं हैं।

धड़क 2 को लेकर सामने आया था इन सितारों का नाम

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार,  'धड़क 2' का निर्देशन शाजिया इकबाल द्वारा किया जाएगा और यह एक निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म होगी। इतना ही नहीं रिपोर्ट में कहा गया था कि एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी 'धड़क 2' में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी फाइल कर ली गई है साथ ही अगर सब कुछ ठीक रहा तो बेहद जल्द इसपर काम होना भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, अब करण जौहर ने साफ कह दिया है कि ये खबर केवल अफवाह है। बता दें धड़क मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक थी।