विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपूर खानदान में 'Nepo-War'! शनाया-जाहन्वी में हुई अनबन, महीप कपूर की लाड़ली को किसने कहा 'बासी नेपो किड'?

Published: Fri, 30 Jan 2026 03:33 PM (GMT+05:30)

कपूर परिवार में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के बीच अनबन की खबरें हैं। महीप कपूर ...और पढ़ें

जाहन्वी कपूर और शनाया कपूर के बीच हुई अनबन?

जाहन्वी कपूर और शनाया कपूर के बीच हुई अनबन?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में स्टारकिड्स के डेब्यू और उनको लेकर होने वाले हंगामे से हर कोई वाकिफ है। नेपोटिज्म का मुद्दा कई बार उठ चुका है और इस मुद्दे की आग कैसे बॉलीवुड के कोने-कोने में फैली, ये भी सभी को पता है।

अब लीजिए खबर आ रही है कि बॉलीवुड की कपूर फैमिली की दो यंग स्टारकिड्स में इन दिनों अनबन हो गई है और दोनों के कोल्ड वॉर की खबरें आ रही हैं। क्या है ये पूरी कहानी, पढ़िए विस्तार से:

जाहन्वी कपूर और शनाया कपूर में हुई अनबन?

अब ये आपको पता ही है कि, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के बाद कपूर खानदान में से शनाया कपूर ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा है। शनाया ने साल 2025 में विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से अपना डेब्यू किया था, और अब जल्द ही शनाया आदर्श गौरव के साथ अपनी दूसरी फिल्म 'तू या मैं' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जो कि 14 फरवरी 2026 को रिलीज भी होने जा रही है।

shanayaw

इसी बीच कहा जा रहा है कि शनाया और जाहन्वी कपूर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और फैमिली ड्रामे की चर्चा अब सोशल मीडिया पर आ पहुंची है।

Janhvi–Shanaya Are In A Nepo Cold War
byu/Shaitaan-Haiwan inBollyBlindsNGossip

जाहन्वी से नाराज हैं शनाया?

दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, हाल ही में रेडिट (Reddit) पर शेयर किए गए एक थ्रेड में, एक यूजर ने दावा किया है कि शनाया कपूर की मां और संजय कपूर की पत्नी, महीप कपूर, जाहन्वी के पापा और जेठ बोनी कपूर से नाराज थीं। नाराजगी की वजह यह थी कि बोनी कपूर ने उनकी बेटी शनाया का एक्टिंग करियर शुरू करने में कोई मदद नहीं की थी।

jan shana

यह उस वक्त की बात है जब शनाया की पहली फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी और बॉलीवुड में एंट्री के लिए हाथ-पैर मार रही थीं। इस रेडिट थ्रेड के मुताबिक, महीप को लगा था कि उनकी बेटी की मदद उनके ताऊजी यानि बोनी कपूर जरूर करेंगे और महीप ने अपने पति संजय कपूर के जरिए 'फैमिली कार्ड' भी चलवाया, लेकिन बात नहीं बनी। बोनी कपूर को सिर्फ अपनी बेटियां जाहन्वी और खुशी के करियर में ज्यादा दिलचस्पी है।

महीप कपूर की बोनी कपूर से नाराजगी?

रेडिट यूजर का दावा है कि महीप कपूर उस वक्त और भी ज्यादा आगबबूला हो गई थीं, जब एक प्रोड्यूसर ने शनाया को यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था कि वह 'असली नेपो किड' नहीं हैं।

maheep

थ्रेड में दावा किया गया है कि, "महीप का पारा तब चढ़ गया जब शनाया को रिजेक्ट करने वाले एक टॉप प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्हें सिर्फ 'असली नेपो किड्स' चाहिए, न कि वो 'बचे-कुचे' बच्चे जो इंडस्ट्री के फ्रिज में तब से रखे हैं जब बाकी सब अपनी पसंद की चीजें ले जा चुके हैं। अब महीप का चाहती हैं कि उनकी बेटी शनाया भी बॉलीवुड में जाहन्वी से ज्यादा सक्सेसफुल बनें।''

अब कहा जा रहा है कि इसी के चलते जाहन्वी और शनाया के बीच दूरियां हैं। हालांकि ये कोई बड़ी दुश्मनी नहीं है, दोनों के बीच हल्का-फुल्का मनमुटाव जरूर है। वैसे इस दुश्मनी की झलक शनाया कपूर के इंस्टाग्राम पर भी देखने को मिली है।

जहां शनाया की बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ-साथ जाहन्वी की बहन खुशी कपूर सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म 'तू या मैं' को लेकर जमकर उनका हौसला बढ़ा रही हैं, जबकि जाहन्वी ने शनाया के लिए ऐसा कोई खास पोस्ट नहीं किया है और ना कोई कमेंट्स किए हैं।

jan boney

जानकारी के लिए बता दें कि एक्टिंग में कदम रखने से पहले, शनाया ने जान्हवी की 2020 की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। हालांकि रेडिट पर आई ये थ्योरी कितनी सच है या नहीं, ये तो नहीं पता है लेकिन हां इसको लेकर बातें सोशल मीडिया पर जरूर की जा रही हैं।