Kapil Sharma ने सुनील ग्रोवर को टैग कर किया ये ट्वीट, जवाब मिला- 'थैंक्यू भा जी'
Kapil Sharma Tweet For Sunil grover कपिल शर्मा ने अपने साथी एक्टर सुनील ग्रोवर को ट्विटर पर जन्मदिन की हार्दिक बधाई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्टर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी टीवी जगत काफी फेमस जोड़ी रही है। हालांकि, कुछ सालों से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के रास्ते थोड़े अलग अलग हैं और उनके आपस में झगड़े की खबरें भी आई हैं। हालांकि, कुछ दिनों से कई बार एक मंच पर साथ नज़र भी आए हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक हो रहे हैं। अब कपिल शर्मा ने अपने दोस्त सुनील ग्रोवर को टैग करते हुए एक ट्वीट भी किया है।
दरअसल, कपिल शर्मा ने दोस्त सुनील ग्रोवर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए ट्वीट किया था। कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को विश करते हुए लिखा- हैप्पी सुनील ग्रोवर पाजी, हमेशा खुश और स्वस्थ रहें...ढेर सारा प्यार।' इसके बाद सुनील ग्रोवर ने भी कपिल शर्मा के ट्वीट का जवाब दिया है। सुनील ने जवाब देते हुए लिखा है- आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया भा जी।'
Happy bday @WhoSunilGrover paji 🤗 stay happy n healthy always 🙏 lots of love always 🎂— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) August 3, 2020
बता दें कि सुनील ग्रोवर का 3 अगस्त को जन्मदिन था और एक्टर अब 43 साल के हो गए हैं। कपिल और सुनील ग्रोवर के इस ट्वीट के बाद से फैंस भी काफी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कपिल और सुनील ग्रोवर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे और कॉमेडी का दोगुना मजा देखने को मिलेगा। सुनील और कपिल के ट्वीट पर फैंस ये ही अपील कर रहे हैं कि कपिल और सुनील को एक साथ आकर काम करना चाहिए।
Thank you bha ji for your wishes and love. 🤗 https://t.co/UNb2zWWY1F" rel="nofollow— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) August 3, 2020
फैंस का कहना है कि वो दोनों को स्क्रीन पर मिस कर रहे हैं। एक यूजर ने कपिल और सुनील के रिश्तों को लेकर कहा कि दो लोगों के गुस्सों की वजह से करोड़ों लोगों का दिल टूट गया है, क्योंकि सुनील ग्रोवर अपने गुलाटी वाले अवतार में स्क्रीन पर नज़र नहीं आ रहे हैं। बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील के आपसी मतभेद के बाद से सुनील ग्रोवर कपिल के शो में नज़र नहीं आ रहे हैं।