कपिल शर्मा ने शेयर की सुनील ग्रोवर के साथ फोटो, 11 लाख लोगों ने किया लाइक
Kapil Sharma With Sunil Grover कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ सुनील ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की बीच हुआ विवाद काफी सुर्खियों में रहा। इस विवाद के बाद से सुनील ग्रोवर कपिल के शो से अलग हो गए। कपिल शर्मा के शो में 'गुत्थी' के किरदार से फेमस हुए सुनील ग्रोवर काफी दिनों से कपिल के साथ भी नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, अब कपिल शर्मा ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं।
जी हां, इस फोटो के शेयर किए जाने के बाद चर्चाएं होना भी शुरू हो गई हैं। इस फोटो पर किस तरह के कमेंट आ रहे हैं, इसके बारे में बताने से पहले आपको बताते हैं इस फोटो के बारे में। दरअसल, यह फोटो सलमान खान के भाई सोहेल खान के भाई की बर्थडे पार्टी की है। इस पार्टी में टीवी और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की थी।
इस दौरान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर भी पहुंचे थे। दरअसल, सलमान खान ने अपनी फिल्मों में सुनील ग्रोवर के साथ काम किया है, जबकि सलमान कपिल के शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ने पार्टी में शिरकत की और एक सुनील और कपिल एक छत के नीचे दिखाई दिए। वहीं फोटो में सुनील ग्रोवर, सलमान खान और कपिल दिखाई दे रहे हैं। फोटो में सलमान कपिल और सुनील के बीच खड़े हैं।
फोटो को कपिल शर्मा ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- 'ब्रदर्स नाइट'। अब इस फोटो को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और लोग कह रहे हैं कि वो इस टाइम का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही लोग सुनील ग्रोवर से वापस आने की अपील कर रहे हैं और लोग इस मूमेंट की तारीफ कर रहे हैं। अब अब देखना है कि क्या कपिल और सुनील ग्रोवर के रिश्ते फिर से ठीक हो जाएंगे?