Move to Jagran APP

महाराष्ट्र बाढ़-पीड़ितों के लिए Kapil Sharma ने मांगी मदद तो हो गये Troll, दिया मुंहतोड़ जवाब...

Kapil Sharma ने बाढ़-पीड़ितों की मदद की अपील का जो वीडियो जारी किया था उसमें उन्होंने महाराष्ट्र की बाढ़ का ज़िक्र किया था जिसके बाद लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 07:51 AM (IST)
महाराष्ट्र बाढ़-पीड़ितों के लिए Kapil Sharma ने मांगी मदद तो हो गये Troll, दिया मुंहतोड़ जवाब...
महाराष्ट्र बाढ़-पीड़ितों के लिए Kapil Sharma ने मांगी मदद तो हो गये Troll, दिया मुंहतोड़ जवाब...

नई दिल्ली, जेएनएन। देश के कई हिस्से इस वक़्त भारी बाढ़ की चपेट में हैं, जिसके चलते हज़ारों लोगों की ज़िंदगी पटरी से उतर गई है। बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड भी अपना भरपूर योगदान दे रहा है। ऐसे में कॉमेडी कलाकार कपिल शर्मा ने महाराष्ट्र के बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए एक वीडियो जारी किया, जिसके बाद उनकी ट्रोलिंग हो गयी। कपिल ने ट्रोलिंग करने वालों को करारा जवाब दिया। 

loksabha election banner

कपिल ने एक नोट सोशल मीडिया में शेयर किया, जिस पर लिखा है- विनती। इस नोट में लिखा गया है- इन वीडियो को बनाने का एक ही मक़सद है कि लोगों को इस गंभीर स्थिति से अवगत कराया जाए और ज़्यादा से ज़्यादा लोग मदद को आगे आएं। चाहे पंजाब हो, महाराष्ट्र हो, असम हो, केरल हो, बिहार हो या कोई भी जगह हो। खालसा एड ने हर जगह जाकर लोगों की मदद की है। यहां तक कि भारत से बाहर जाकर भी लोगों की मदद की है। तो यह हमारा फ़र्ज़ बनता है कि जो चंद अच्छे लोग अच्छा और नेक काम कर रहे हैं, उनको सपोर्ट करें। समस्या यह है कि कुछ बेवकूफ़ लोग मदद करने के बजाए सोशल मीडिया में फालतू के कमेंट करते रहते हैं। पंजाबी बिहारी मद्रासी मराठी से पहले इंसान बनें और इस मुश्किल घड़ी में अपनों का साथ दें।

दरअसल, कपिल ने बाढ़-पीड़ितों की मदद की अपील का जो वीडियो जारी किया था, उसमें उन्होंने महाराष्ट्र की बाढ़ का ज़िक्र किया था, जिसके बाद लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बाढ़ सिर्फ़ महाराष्ट्र में नहीं आयी है, देश के दूसरे हिस्सों में भी आयी हुई है।

इससे पहले कपिल ने एक वीडियो पंजाब के बाढ़-पीड़ितों की मदद की अपील करते हुए भी जारी किया था। 

कपिल शर्मा ने नोट के ज़रिए ट्रोल करने वालों को तगड़ा जवाब दे दिया है। कपिल इन दिनों द कपिल शर्मा शो में बिज़ी हैं। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं और हाल ही में वो बेबीमून मनाकर कनाडा से लौटे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.