सलमान खान पर भारी पड़े कपिल शर्मा, इस मुकाबले में दी पटखनी
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो टेलीविजन के सबसे चहेते सितारे हैं, उनके आसपास कोई नहीं है। इस मामले में सलमान भी उनसे काफी पीछे हैं।
नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो टेलीविजन के सबसे चहेते सितारे हैं, उनके आसपास कोई नहीं है। ओरमैक्स मीडिया के एक सर्वे के मुताबिक, कपिल शर्मा अप्रैल 2016 के सबसे लोकप्रिय टीवी कलाकार साबित हुई हैं। इस सर्वे में कपिल ने रणविजय और सलमान खान को पछाड़ दिया है, जो क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
ऐश्वर्या ने किया खुलासा, इसलिए बेटी आराध्या को रखती हैं हमेशा साथ
इस सर्वे में कपिल शर्मा टॉप पर रहे हैं। हालांकि उनका 'द कपिल शर्मा शो' वैसी टीआरपी नहीं हासिल कर पा रहा है, जैसे 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बटोरता था। लेकिन इसके बावजूद कपिल के लिए लोगों का प्यार कम नहीं हुआ है। वो अब भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं।
रणविजय सिंह इस सर्वे में दूसरे नंबर पर रहे। रणविजय का रियलिटी शो 'रोडीज x4' युवाओं को काफी लुभा रहा है। फिर रणविजय का अंदाज भी काफी जुदा है, जो लोगों को काफी पसंद आता है। सलमान खान इन दिनों छोटे पर्दे पर नजर नहीं आ रहे हैं। उनके रियलिटी शो 'बिग बॉस' का पिछला सीजन खत्म हुइ काफी समय हो गया है। लेकिन इसके बावजूद टीवी के दर्शकों में उनकी दीवानगी बरकरार है। सलमान इस सर्वे में तीसरे नंबर पर हैं।
अनुपम खेर के बेटे ने सोनम कपूर की बहन से तोड़ दी सगाई!
सर्वे में अनूप सोनी चौथे स्थान पर रहे। क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को पेश करने का उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।