Move to Jagran APP

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर जल्द आ सकते हैं साथ, इस तस्वीर में है राज

मशहूर कॉमेड‍ियन सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो से अपनी पहचान बनाई थी। हालांकि दोनों के बीच हुए एक विवाद के चलते सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो से किनारा कर लिया था।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 09:29 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 08:39 AM (IST)
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर जल्द आ सकते हैं साथ, इस तस्वीर में है राज
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर जल्द आ सकते हैं साथ, इस तस्वीर में है राज

मुंबई। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच मनमुटाव के बाद लगातार इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक बार फिर साथ आ सकते हैं। हाल ही में एक फोटो सामने आई है जिससे इस बात को और बल मिलता नजर आ रहा है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर जल्द साथ आ सकते हैं। 

loksabha election banner

दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री नोहा फतेही के जन्मदिन के मौके पर कॉमेडियन रोशेल राव ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें नोरा के साथ सुनील ग्रोवर को भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर को खुद रोशेल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर के आने के बाद यह बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर जल्द साथ नजर आएंगे। खैर, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

View this post on Instagram

Happy birthday beautiful @norafatehi you inspire us all with all you have accomplished and I can't wait to see all the amazing things I know u are going to do!! Always praying and wishing the best for u sweetie!! @whosunilgrover nice catching up hot stuff 😜 ...

A post shared by Rochelle Rao Sequeira (@rochellerao) on

बता दें कि, मशहूर कॉमेड‍ियन सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो से अपनी पहचान बनाई थी। हालांकि दोनों के बीच हुए एक विवाद के चलते सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो से किनारा कर लिया था। दोनों के बीच चल रहे विवाद के बीच कई बार खबरें आई कि दोनों साथ आएंगे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। 

द कपिल शर्मा शो की बात करें तो कपिल ने एक बार फिर इस शो के जरिए पिछले साल 29 दिसंबर को वापसी की थी। इस शो में कॉमेडियन एक्टर कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और भारती जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं सुनील ग्रोवर और अली असगर ने कानपुर वाले खुरानाज़ शो के साथ आने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें: Valentines day: ब्रेकअप का बदलता ट्रेंड, प्रेमिकाएं कभी प्यार में देवदास बनीं तो कभी बागी तो कभी बेपरवाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.