कपिल देव के परिवार की ये सदस्य 83 में करने जा रही हैं ये काम
यह फिल्म अगले साल 2020 में रिलीज होगी। फिल्म की पूरी टीम जल्द ही लंदन जाएगी और फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग वहीं होगी।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ''83'' की तैयारियों में जुटे हुए हैं और इसमें व्यस्त हैं। वह लगातार कपिल देव के साथ वक्त बिता रहे हैं ताकि वह कपिल देव के बारे में अच्छे तरीके से उनके गुर सीख सकें।
अब ऐसे में नई खबर यह है कि कपिल देव ही नहीं, बल्कि उनके परिवार की मुख्य सदस्य रणवीर की मदद कर रही हैं और वह कोई नहीं, बल्कि कपिल देव की बेटी अमिया हैं, जो कि रणवीर सिंह की काफी मदद कर रही हैं। अमिया फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ी हैं। हाल ही में क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल ने यह बात बताई है कि उनकी मुलाकात हाल ही में हुई है। अमिया दिल्ली से हैं और चिराग पाटिल मुंबई से हैं। अमिया चिराग से उम्र में छोटी हैं। चिराग ने ही यह राज खोला है कि अमिया उन सभी के नियमित सेशन का हिस्सा बने हैं। वह फिल्म में निर्देशन टीम से हैं। खास बात चिराग ने यह भी बताई है कि उनकी बेटी ना सिर्फ निर्देशन में अपने इनपुट्स दे रही हैं, बल्कि वह का कॉस्टयूम और बाकी शेड्यूल में भी अपने इनपुट्स भी देती हैं।
बता दें कि यह फिल्म अगले साल 2020 में रिलीज होगी। फिल्म की पूरी टीम जल्द ही लंदन जाएगी और फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग वहीं होगी। आपको बता दें कि, यह फिल्म भारत द्वारा क्रिकेट में पहले विश्वकप Worldcup 1983 को जीतने की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह भारत के कप्तान रहे कपिल देव की भूमिका निभाने जा रहे हैं। हमने आपको बताया था कि, कपिल देव बने रणवीर सिंह को खुद कपिल देव ट्रेनिंग देंगे। उन्हें वह यह बताएंगे कि किस प्रकार उनके उस समय हाव-भाव रहे थे और किस प्रकार वह बॉलिंग या बैटिंग करते रहे थे। उनकी बॉलिंग का एक्शन क्या है और वह किस लहजे में बात करते हैं। इन सभी बातों पर बहुत ही बारीकी से काम कपिल देव करेंगे, ऐसी बात कही जा रही है।