Coronavirus से जंग हारे मशहूर फिल्म निर्माता रामू, 52 साल की उम्र में हुआ निधन
कोरोना वायरस की महमारी ने भारत को नाजुक हालतों पर लाकर खड़ा कर दिया है। हर जगह इस महामारी की वजह से मौत का तांडव देखने को मिल रहा है। हर दिन लाखों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की महमारी ने भारत को नाजुक हालतों पर लाकर खड़ा कर दिया है। हर जगह इस महामारी की वजह से मौत का तांडव देखने को मिल रहा है। हर दिन लाखों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं, वहीं इससे मरने वालों की संख्या भी हर दिन बढ़ती जा रही है। आम लोगों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियां अपनी और अपनों की जान गवां चुकी हैं।
अब कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता रामू का भी निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। रामू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मालाश्री के पति थे। रामू बीते कुछ समय से कोरोना वायरस से संक्रमित थे, लेकिन इस वैश्विक महामारी के सामने वह जंग हार गए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार रामू की मौत जानकारी कन्नड़ फिल्म अकादमी के अध्यक्ष और करीबी पारिवारिक दोस्तों ने दी है।
रामू की मौत को लेकर अभिनेता सुनील पुराणिक ने कहा, 'वह शानदार निर्माताओं में से एक थे। उनकी फिल्में उनके नाम पर चलती थीं। उनके नाम ने दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित किया था। फिल्मों में वह भव्यता से खर्च करने जाना जाता था। रामू ने सिम्हा, अर्जुन गौड़ा, एके 47, (1999), लॉकअप डेथ (1994), कलसिपाल्या (2004), और गंगा (2015) सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया था।
Sandalwood got to witness a shocking news on Monday evening as noted Kannada film producer Ramu succumbed to Covid-19. He was being treated at M S Ramaiah Hospital in Bengaluru, where he breathed his last. Ramu was married to Kannada film Star Malashree. They have two children. pic.twitter.com/akjp6HlYyj— BARaju (@baraju_SuperHit) April 26, 2021
Extremely sad to note that noted producer #Ramu is no more 😌 #covid #CovidDeaths— Shylaja Nag (@shylajanag) April 26, 2021
रामू ने अपने पूरे करियर में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी ज्यादातर फिल्में बड़े बजट वाली होती थीं। अचानक हुए उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक का माहौल है। कई फिल्मी सितारे रामू को सोशल मीडिया पर याद कर उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म निर्माता बीए राजू ने ट्विटर पर रामू के बारे में लिखा, 'सैंडलवुड के फिल्म निर्माता रामू ने कोविड -19 की वजह दम तोड़ दिया। उनका इलाज बेंगलुरू के एम एस रमैया अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रामू ने कन्नड़ फिल्म स्टार मालाश्री से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।'
Most passionate producer of our industry Ramu sir has left us 🥺
Rest in Peace sir🙏
Please stop killing innocent lives #Covid 😡😡😡 pic.twitter.com/i20B9KM9vA— Harshika Poonacha (@actressharshika) April 26, 2021
Ace Kannada film producer Ramu,'s untimely death is a shocker
May God give strength to his family to bear this loss. pray for his soul to rest in peace.@RamuMalashree#ramurip pic.twitter.com/jtP9iP1MfD— Eshwar Khandre (@eshwar_khandre) April 26, 2021
Noted Kannada film producer Ramu succumbed to Covid-19. He was being treated at M S Ramaiah Hospital in Bengaluru, where he breathed his last. Ramu was married to Kannada superstar Malashree. They have two children. pic.twitter.com/XUGxnc3wdZ— Vamsi Kaka (@vamsikaka) April 26, 2021
मशहूर अभिनेत्री हर्षिका पूनच्चा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हमारी इंडस्ट्री के सबसे पेशवर निर्माता रामू सर ने हमें छोड़ दिया है, उनकी आत्मा हो शांति मिले। कृपया मासूमों की जान लेना बंद करे कोविड।' इनके अलावा और भी कई सितारों ने निर्माता रामू के निधन को पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर आखिरी श्रद्धांजलि भी दी है।