यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेक्षा मेहता के बाद एक और एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, ब्वॉयफ्रेंड पर लगाया धोखा देने का आरोप
Kannada Actress Chandana Commit Suicide मनोरंजन जगत से एक और एक्ट्रेस के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। कन्नड़ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। मनोरंजन जगत से एक और एक्ट्रेस के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्ट्रेस चंदना ने 28 मई को ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। 29 साल की चंदना ने बेंग्लुरू में स्थित अपने घर पर ही आत्महत्या की थी। चंदना की आत्महत्या के पीछे का कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड को बताया जा रहा है। खुदकुशी करने से पहले चंदना ने खुद का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया था। सुसाइड करने से पहले चंदना ने वो रिकॉर्डेड वीडियो अपने ब्वॉयफ्रेंड और परिवार को भी भेजा था। जैसे ही उन लोगों को चंदना का वीडियो मिला उन्होंने एक्ट्रेस के पड़ोसियों को इस बारे में खबर दी।
जब तक वो लोग चंदना को हॉस्पिटल लेकर गए वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक चंदना, दिनेश नाम के एक लड़के को पिछले कुछ सालों से डेट कर रही थीं। वो जब भी दिनेश से शादी की बात करती थीं वो हमेशा टाल देता था। हालांकि चंदना के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे वो नहीं चाहते थे कि चंदना, दिनेश से शादी करें। लेकिन चंदना, दिनेश के प्यार में पागल थीं। अपने ऑडियो में एक्ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि दिनेश का उनके अलावा दूसरी लड़कियों के साथ भी अफेयर था। वो उन्हें धोखा दे रहा था। दिनेश से मिल रहे इस धोखे को चंदना बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने अपनी जान दे दी। चंदना की आत्महत्या के बाद से ही दिनेश भी फरार है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही क्राइम पेट्रोल की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने आत्महत्या की थी। प्रेक्षा लॉकडाउन से पहले अपने घर इंदौर चली गई थीं और काम ना मिलने की वजह से परेशान थीं। इस वजह से वो डिप्रेशन में जा रही थीं और आखिरकार उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी। प्रेक्षा ने अपने कमरे के पंखे से लटकर जान दी थी।
