Move to Jagran APP

मशहूर एक्टर संचारी विजय का रोड़ एक्सीडेंट से हुआ निधन, परिवार ने अंग दान करने का किया फैसला

कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता संचारी विजय का निधन हो गया है। एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके चलते संचारी विजय का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 02:57 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 08:59 AM (IST)
मशहूर एक्टर संचारी विजय का रोड़ एक्सीडेंट से हुआ निधन, परिवार ने अंग दान करने का किया फैसला
कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता संचारी विजय, Instagram: sancharivijay

नई दिल्ली, जेएनएन। कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता संचारी विजय का निधन हो गया है। एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके चलते संचारी विजय का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। वहीं संचारी विजय के परिवार वालों ने उनका अंग दान करने का फैसला किया है।

loksabha election banner

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार संचारी विजय शनिवार शाम को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके दिमाग में गंभीर चोट आई थी। ब्रेन सर्जरी के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार ने घोषणा की है कि वह उनका अंग दान करेंगे। संचारी विजय के भाई सिद्धेश ने कहा है कि उनका ब्रेन स्टेम ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए हमने उनका अंग दान करने का फैसला किया है। विजय हमेशा समाज की सेवा करने में विश्वास रखते हैं, जिसे हम उनके अंगदान कर पूरा कर रहे हैं।

सोमवार को संचारी विजय की मौत की अफवाह उड़ी थी, लेकिन उनकी मौत मंगलवार सुबह करीब 3.34 पर हुई है। इस बात की जानकारी बेंगलुरु के उस अस्पताल ने बयान जारी कर दी है जिसमें वह भर्ती थे। इससे पहले अस्पताल के डॉक्टर ने संचारी विजय के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया था। जिसमें डॉक्टर ने कहा था, 'श्री विजय का इलाज पूरे लाइफ सपोर्ट के साथ न्यूरो आईसीयू में किया जा रहा है। उनकी हृदय गति और ब्लेड प्रेशर भी स्थिर हैं। न्यूरोलॉजिकल रूप से वह बेहोश है और ब्रेन फेलियर का लक्षण दिख रहे हैं। संचारी विजय का परिवार आगे आया है और ब्रेन डेमिज को ध्यान में रखते हुए उनका अंग दान करने का फैसला है। हम पूरे लाइफ सपोर्ट के साथ उनका इलाज करना जारी रखेंगे और अंग दान प्रोटोकॉल के अनुसार दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। इस समय श्री विजय की हालत गंभीर है और हम हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।'

38 साल के संचारी विजय के निधन से साउथ सिनेमा में शोक का माहौल है। कई सितारे सोशल मीडिया पर यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता सुदीप ने सोशल मीडिया पर संचारी विजय के लिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'यह स्वीकार करते हुए बहुत ही निराशा हो रही है कि संचारी विजय ने अंतिम सांस ले ली, इस लॉकडाउन में उनसे दो बार मुलाकात हुई…अगली फिल्म को लेकर उत्साहित थे,बहुत दुख की बात है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।'

इनके अलावा संचारी विजय के निधन पर और भी कई सितारों ने शोक व्यक्त किया है। संचारी विजय फिल्मों में अपने खास और अलग अभिनय करने के लिए जाने जाते थे। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद भी किया था। गौरतलब है कि शनिवार को संचारी विजय बाइक से अपने दोस्त से मिलकर घर वापस लौट रहे थे। उसकी दौरान वह सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.