कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी के निधन पर शोभा डे ने ट्वीट में की ये बड़ी गलती, बाद में किया डिलीट
रविवार को जब अचानक कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा के निधन की खबर आई तो सिनेमा जगत को एक और झटका लगा। चिरंजीवी ने महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। रविवार को जब अचानक कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा के निधन की खबर आई तो सिनेमा जगत को एक और झटका लगा। चिरंजीवी ने महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने की वज़ह से हुई है। चिरंजीवी के निधन के बाद पूरी साउथ इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। एक्टर के निधन के बाद कई स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, इस बीच मशहूर लेखिका शोभा डे ने भी चिरंजीवी को श्रद्धांजलि दी, लेकिन ऐसा करते हुए उन्होंने एक बड़ी गलती कर डाली।
दरअसल, चिंरजीवी सरजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोभा डे ने एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने चिरंजीवी के निधन पर दुख व्यक्त किया, लेकिन लेखिका ने गलती से तेलुगु सुपरस्टार चिंरजीवी की फोटो पोस्ट कर दी। इसके बाद जब लोगों ने उन्हें उनकी गलती बताई तो शोभा ने तुरंत अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक लोगों ने उनके ट्वीट की स्क्रीनशॉट ले लिया। एक यूजर ने शोभा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपना गुस्सा भी ज़ाहिर किया है।Vamsi Kaka नाम के एक यूज़र ने लिखा, 'प्यारे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज.. अगर आपक एक्टर्स के बारे में नहीं जानते तो प्लीज़ ट्वीट मत करिए'।
this post is regarding this tweet. pic.twitter.com/GlIaSrh9wq— Vamsi Kaka (@vamsikaka) June 7, 2020
Dear Bollywood Celebrities/WHATEVER, if you don't know our actors, then please don't tweet. Simple!!!!!!!
A simple Google search goes a long way in covering your stupidity.— Vamsi Kaka (@vamsikaka) June 7, 2020
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, शनिवार को चिरंजीवी को सीने में दर्द महसूस हुआ। इसके अलावा उन्होंने सांस लेने में भी तकलीफ थी। 7 जून यानी रविवार को चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस हॉस्पिटल में ही एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद से साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।
Popular #Kannada film actor #ChiranjeeviSarja died at a private hospital here following a cardiac arrest, an official said on Sunday. He was 39.
Photo: Chiranjeevi Sarja/Instagram pic.twitter.com/ycvp3OQA0W— IANS Tweets (@ians_india) June 7, 2020