Move to Jagran APP

Kanika Kapoor Health Update: कनिका कपूर हुईं ठीक, जानें- कैसे हुआ था इलाज और क्या मिली थीं सुविधाएं?

Kanika Kapoor Health Update सिंगर कनिका कपूर को नेगेटिव टेस्ट आने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 08:38 AM (IST)
Kanika Kapoor Health Update: कनिका कपूर हुईं ठीक, जानें- कैसे हुआ था इलाज और क्या मिली थीं सुविधाएं?
Kanika Kapoor Health Update: कनिका कपूर हुईं ठीक, जानें- कैसे हुआ था इलाज और क्या मिली थीं सुविधाएं?

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड कनिका कपूर ने लंबे प्रयास के बाद कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। कनिका कपूर का छठा टेस्ट नेगेटिव आया है और इसके बाद सिंगर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, अभी भी करीब 15 दिन तक सिंगर को क्वारंटाइन में रहना होगा। इस जंग में मेडिकल स्टाफ ने भी काफी मेहनत की और वो सफल रहे। हालांकि, इस दौरान अस्पताल प्रशासन और कनिका कपूर ने इलाज को लेकर एक दूसरे पर कई आरोप भी लगाए। ऐसे में जानते हैं कि आखिर कैसे कनिका कपूर का इलाज हुआ और उन्हें उस दौरान कौन-कौन सी सुविधाएं दी गईं...

loksabha election banner

कनिका कपूर की ट्रीटमेंट जर्नी

कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी थीं और उसके बाद उन्होंने कई पार्टी और समारोह में हिस्सा लिया था। उसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी और कोरोना वायरस के लक्षण आने के बाद 20 मार्च को उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीजीएम) अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उनके कनिका के कई टेस्ट पॉजिटिव आए थे, जिसके बाद परिवारजन काफी परेशान थे। हालांकि, लंबे समय तक चले इलाज के बाद उनका टेस्ट नेगेटिव आया है और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Kanika Kapoor Health Update: दूसरा 'कोविड 19' टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कनिका कपूर अस्पताल से डिस्चार्ज

कैसे होता था इलाज?

पीजीआई में भर्ती कनिका कपूर को लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। इस दौरान कनिका के पास हर समय एक नर्स तैनात रहती थीं। चार-चार घंटे पर नर्सो की शिफ्ट बदलती थी यानी एक दिन में छह नर्सें ड्यूटी करती थीं। ये नर्सें ही उन्हें दवा खिलाती और अन्य चीजों का ध्यान रखती थीं। ड्यूटी के समय नर्सो को जो पीपीई किट पहननी पड़ती थी और सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए कनिका का इलाज किया गया। साथ ही नर्से भी अपने घर ना जाकर दूसरे स्थान पर जाती थीं।

 

View this post on Instagram

Thank you @judithleiberny Love my #Camera #bag 👜

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

क्या क्या मिली सुविधाएं?

कनिका कपूर के घर वाले भले ही उनके इलाज को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें कई सुविधाएं दी गई थीं। एक बार घरवालों ने कनिका को एयरलिफ्ट करने की भी इच्छा जताई थी, लेकिन पीजीआई के डॉक्टर्स ने इस जंग में जीत हासिल की। पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कनिका कपूर को अस्पताल में बेस्ट फैसिलिटी दी गई है। उन्हें एयर कंडीशन रूम दिया गया था और उनके रूम में अटैच वॉशरूम भी था। इसके अलावा कनिका के कमरे में एयर हैंडलिंग यूनिट था, जिससे मच्छर और गंदगी बिल्कुल नहीं हो सकती। साथ ही उनके रूम में टीवी भी लगा हुआ था और उनकी मांग के मुताबिक ग्लूटन फ्री फूड दिया जा रहा था, जो अस्पताल के किचन में अलग से तैयार होता है।

 

View this post on Instagram

Hi 🙋🏻‍♀️

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

आरोप का सिलसिला

कनिका कपूर ने आरोप लगाए थे कि उनके साथ ढंग से ट्रीट नहीं किया जा रहा था और एक बार पर्दे के पीछे ही कपड़े चेंज करने के लिए कहा गया था। वहीं अस्पताल प्रशासन ने कहा था कि उनका अच्छे से इलाज किया गया, लेकिन वो मरीज की तरह नहीं बल्कि स्टार्स की तरह व्यवहार कर रही थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.