यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kangana React on Nupur Sharma: कंगना रनोट और अशोक पंडित ने नुपुर शर्मा के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात
Kangana React on Nupur Sharma नुपुर शर्मा के बयान पर उनकी परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं। इसी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut React on Nupur Sharma: भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सदस्य, प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बयान पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनो राजनेताओं पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। वहीं, अरब देशों की तल्ख प्रतिक्रिया के बाद राजनेता ने एक बयान जारी कर माफी मांग ली है। लेकिन इसके बाबजूद भी नुपुर शर्मा की मुश्किले कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब इस बहस में बॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें कुछ कलाकार उनका सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई उनकी जमकर भत्सना कर रहे हैं।
कंगना रनोट
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर उनका समर्थन किया है और उन्हें धमकी देने वालों की कड़े शब्दों में निदा की है। साथ ही नुपुर शर्मा का कानूनी रास्ता अपनाने की सलाह दी है। अभिनेत्री ने राजनेता को सपोर्ट करते हुए लिखा, नुपुर अपने विचार करने का हक रखती हैं, मैं उनको दी जाने वाली सभी धमकियों को देख रही हूं।
कंगना ने आगे लिखा, जब हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जाता है, जिसके लिए हम हर दिन कोर्ट के चक्कर लगते हैं। कृपया ऐसा करें कि खुद को डॉन समझ कर खेलने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये अफगानिस्तान नहीं है, हमारे पार एक बेहतरीन कार्यशील वाली सरकार है। जिसको लोकतंत्र के तहत चुना गया है... मैं ये उन लोगों के याद दिलाना चाहती हूं, जो इस सबको भूल गए हैं।
अशोक पंडित
These #Islamic countries like Qatar giving sermons to India on @NupurSharmaBJP ‘s statement have forgotten that It’s India who saved their lives by sending them vaccinations when others had turned down their requests .
Thankless characters. #IsupportNupurSharma
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) June 7, 2022
फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेता अशोक पंडित ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर नुपुर शर्मा का समर्थन किया है और लिखा, कतर जैसे इस्लामिक देश भारत को उपदेश दे रहा है। लोग नुपुर शर्मा के बयान को भूल चुके हैं। ये भारत है, जिसने उसको कोरोना की वैक्सीन भेजकर उसकी जान बचाई। जबकि अन्य देशों ने उनके अनुरोधों को ठुकरा दिया था। साथ ही उन्होंने लिखा, ये उनका थैंकलेस चरित्र है।
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढ़ा ने राजनेता नुपुर शर्मा की माफी पर तंज कसते हुए एक तस्वीर और पोस्ट साझा की है। एक्ट्रेस अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, अपने बोले गए शब्दों को वापस लेना माफी नहीं होती, अगर ये सब आपने दबाव में आकर बोला है, तो भी ये माफी नहीं मानी जाएगी। इतिहास इस बात का गवाह है कि जब जब जान बचानी थी, माफी ही काम आनी थी। अपने हीरो का सम्मान करो।
