रितिक से विवाद पर कंगना के वकील बोले, झुकने वाली नहीं मेरी मुवक्किल
रितिक रोशन से चल रहे विवाद पर कंगना रनोट के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि उनकी मुवक्किल किसी दबाव व डर से झुकने वाली बिल्कुल नहीं हैं।
मुंबई (मिड-डे)। रितिक रोशन से चल रहे विवाद पर कंगना रनोट के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा है कि उनकी मुवक्किल कुछ 'साधारण लोगों' द्वारा कानूनी लड़ाई से इतर डराए जाने से पीछे हटने या झुकने वाली नहीं हैं।
कंगना को 'चरित्रहीन' कहे जाने पर रितिक रोशन ने क्या कहा!
कंगना रनोट ने रितिक रोशन द्वारा दर्ज कराई गई एफआइआर के मामले में 29 अप्रैल को पु्लिस के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया। रितिक का कहना है कि कंगना से जो शख्स ई-मेल के जरिए बात किया करता था, वो कोई बेहरूपिया था। रितिक इस बेहरूपिये को पकड़वाना चाहते हैं।
इधर कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है, 'मेरी मुवक्किल किसी दबाव में झुकने वाली नहीं हैं। कुछ लोग कानूनी लड़ाई से इतर मेरी एक एजेंडे के तहत मेरी मुवक्किल को डराने और सच पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं। लेकिन ऐसा होने वाला है नहीं।'
शादी के बाद बिपाशा ने किया मजाक, सलमान ने पति पर ले ली चुटकी
उन्होंने कहा, 'इस बदलते समय में विश्व के साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी यह बात समझ लेनी चाहिए कि अगर कोई महिला दृढ़-संकल्प हो और सच उसके साथ हो तो वो डरने वाली नहीं है।'
रिजवान सिद्दीकी ने एक बार फिर इस बात से इनकार किया कि कंगना किसी बेहरूपिये के संपर्क में थीं। उन्होंने कहा, 'मेरी मुवक्किल को पूरा विश्वास है कि इस मामले में कोई बेहरूपिया शामिल नहीं है। अगर ऐसा होता, तो रितिक 25 मई 2014 को तभी हरकत में आ जाते जब उन्हें अपनी ई-मेल पर मेरी मुवक्किल की बहन रंगोली का मेल मिला था।'
रिजवान ने कहा कि रितिक रोशन को शर्मसार होना चाहिए कि उन्होंने मेरी मुवक्किल का नाम इस विवाद में घसीटा।