विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धुरंधर की 'यलिना' की फैन हुईं Kangana Ranaut, सारा अर्जुन के सपोर्ट में लिखी दिल की बात

Published: Mon, 16 Feb 2026 03:57 PM (GMT+05:30)

फिल्म धुरंधर में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा दिखाने वालीं अभिनेत्री सारा अर्जुन ने हर किसी का दिल जीता है। ...और पढ़ें

कंगना रनौत और सारा अर्जुन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

कंगना रनौत और सारा अर्जुन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सारा अर्जुन ने धुरंधर से बनाई पहचान

  2. कंगना रनौत ने सारा की जमकर तारीफ

  3. सपोर्ट में कंगना ने लिखी बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना जैसे तमाम कलाकारों की जमकर प्रशंसा हुई। इसके अलावा फिल्म में येलिना का किरदार निभाने वालीं अदाकारा सारा अर्जुन (Sara Arjun) ने भी अपने काम से हर किसी को प्रभावित किया। सारा की एक्टिंग देखकर हिंदी सिनेमा जगत की क्वीन यानी कंगना रनौत भी मुरीद हुई हैं। 

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सारा अर्जुन के सपोर्ट में अपने दिल की बात लिखी है और सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि कंगना ने क्या कहा है। 

सारा की तारीफ में कंगना ने पढ़े कसीदे

हाल ही में महा शिवरात्रि के खास अवसर पर धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन ईशा फाउंडेशन में मौजूद रही हैं, जहां उन्होंने इस खास अवसर का जश्न मनाया। इस दौरान सारा ने का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह ये कहती हुईं नजर आ रही हैं- 

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut नहीं करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा की 'फैशन', छोटे से रोल के लिए करना पड़ा ये काम

kangana

नमस्कार और आप सभी को महा शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। मैं सच में बता नहीं सकती कि मैं यहां आकर कितनी शुक्रगुजार और धन्य महसूस कर रही हूं। हमने अब तक कई शानदार परफॉर्मेंस देखी हैं। मैं डांसिंग शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।

sara arjun kangana ranaut

कंगना रनौत ने सारा अर्जुन के इस वीडियो का स्क्रीन शॉट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है और लिखा है- कमाल की यंग वुमेन, सच्ची और पक्की, अच्छा करो बच्चे, मैं तुम्हारे लिए दुआ करती हूं। इस तरह से कंगना ने धुरंधर अभिनेत्री के लिए अपने दिल की बात लिखी है। 

एक उभरती हुई अदाकारा के लिए बतौर सीनियर एक्ट्रेस कंगना रनौत का जेस्चर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

इस मूवी में नजर आएंगी कंगना

भारतीय जनता पार्टी की सांसद बनने के बाद कंगना रनौत पहली बार फिल्म इमरजेंसी में रिलीज आई थीं, जिसे बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उनकी अपकमिंग मूवी का नाम भारत भाग्य विधाता है, जिसकी शूटिंग में फिलहाल कंगना बिजी हैं। बता दें कि ये फिल्म कंगना के होम प्रोडक्शन के मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। 

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने दिखाए 'हिमाचली ठाठ', 45 हजार का देसी कोट पहन पहुंचीं संसद; दो महिलाओं ने 60 दिनों में किया तैयार