यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rangoli ने तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर को बताया बी-ग्रेड एक्ट्रेस, कहा- कंगना ने रोक लिया वर्ना कोर्ट में घसीटती
Kangana Ranaut Sister On Taapsee Pannu ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनोट की बहन रंगोली ने इंस्टाग्राम ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के मुंबई स्थित घर पर बीएमसी की ओर से की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दुर्भावनापूर्ण बताया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर की है और कंगना की बहन रंगोली ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को आड़े हाथों लिए हैं। उन्होंने उन सभी एक्ट्रेस पर हमला बोला हैं, जिन्होंने बीएमसी की कार्रवाई के दौरान कंगना पर आरोप लगाए थे। ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद रंगोली ने इंस्टाग्राम के जरिए एक्ट्रेस तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर हमला बोला है।
रंगोली ने एक 'आवश्यक घोषणा' जारी करते हुए आरोप लगाया है। रंगोली ने अपने पोस्ट में बताया कि जब कंगना की प्रोपर्टी को तोड़ा गया था तो कई लोगों ने गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की इन लोगों को बी ग्रेड एक्ट्रेस बताया है और एक लंबा सा नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
दरअसल, रंगोली ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक बात जब मैं भूल नहीं सकती और कहना चाहती हूं कि जब हमारा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था, हम टूटे हुए थे, उस समय स्वरा और तापसी जैसी बी ग्रेड एक्ट्रेस कंगना के टूटते ऑफिस का मजाक बनाया और हंस रही थीं। यहां तक कि उन्होंने उस कार्रवाई को भी सही बता दिया था। मैं तो इस बात के लिए उन्हें कोर्ट में भी घसीट सकती हूं, लेकिन कंगना ने मुझे रोक लिया। इनके जैसे लोग कंगना के बारे मे जो भी बाते करते हैं, उन पर आप सभी कभी विश्वास ना करें।
बता दें कि इससे पहले कंगना और रंगोली दोनों एक्ट्रेस पर कई आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने नेपोटिज़्म को लेकर भी तापसी और स्वरा पर कई सवाल आरोप लगाए थे। बता दें कि कुछ दिनों पहले बीएमसी ने कंगना के घर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी और इसके खिलाफ एक्ट्रेस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई को दुर्भाग्यपू्र्ण बता दिया है और एक्ट्रेस को हुए नुकसान की भरपाई करने के भी आदेश दे दिए हैं।
