Move to Jagran APP

शिल्पा शेट्टी के बाद अब कंगना के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बहन रंगोली ने ट्वीट कर दी खुशखबरी

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ​शिल्पा शेट्टी का एक बेटी की मां बनने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। शिल्पा की ये बेटी एक सरोगेट चाइल्ड है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 11:04 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 11:18 AM (IST)
शिल्पा शेट्टी के बाद अब कंगना के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बहन रंगोली ने ट्वीट कर दी खुशखबरी
शिल्पा शेट्टी के बाद अब कंगना के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बहन रंगोली ने ट्वीट कर दी खुशखबरी

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवड एक्ट्रेस कंगना रनोट की बहन रगोली चंदेल हमेशा ही अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर वह चर्चा में आई हैं। लेकिन इस बार वह पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर है कि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल भी एक बेटी को गोद लेने वाली हैं जिसका एलान उन्होंने ट्विटर पर किया है। रंगोली का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खबर को लेकर रंगोल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

prime article banner

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ​शिल्पा शेट्टी का एक बेटी की मां बनने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। शिल्पा की ये बेटी एक सरोगेट चाइल्ड है। वहीं अब रंगोल चंदेल भी एक बेटी को गोद लेने वाली हैं जिसका एलान उन्होंने ट्विटर पर किया है। रंगोली ने सोशल मीडिया प लिखा, 'मेरा एक बच्चा है। फिर भी मैं और मेरे पति एक बच्ची को गोद लेना चाहते हैं। मैं कपल्स को बच्चा गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करूंगी, बजाय सरोगेसी के। इसके जरिए उन बच्चों को घर दिलाएं जो पहले से ही इस दुनिया में हैं और उनका ख्वाब भी पूरा हो जो पैरेंट बनना चाहते हैं।'

रंगोली ने आगे लिखा, 'मेरी बहन ने हमें प्रेरित किया है। अजय और मैंने सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली हैं। कुछ ही महीनों में हमारे घर नन्ही परी आने वाली है, जिसका नाम कंगना ने 'गंगा' रखना तय किया है। खुशकिस्मत हूं कि मैं एक बेटी को घर दिलाने के काबिल हूं।'  बता दें किा रंगोली का बेटा पहले से है जिसका नाम पृथ्वी है। कंगना और पृथ्वी की एक सााि की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती है। कंगना अपनी बहन के बेटे के काफी करीब हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK