विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana Ranaut: लोकसभा टिकट मिलने के बाद कंगना रनोट ने जमकर मनाई होली, चुनाव लड़ने से पहले कही ये बात

Published: Mon, 25 Mar 2024 03:39 PM (IST)

कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के लिए इस बार उनका बर्थडे बेहद खास रहा। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने एक्ट्रेस ...और पढ़ें

चुनाव से पहले कंगना रनोट ने जमकर मनाई होली, (X Image)
चुनाव से पहले कंगना रनोट ने जमकर मनाई होली, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनोट उन अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने एक्टिंग के साथ राजनीति में कदम रखा। 23 मार्च, 1987 को जन्मी कंगना के लिए इस बार बर्थडे बेहद खास रहा। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनोट को लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके साथ ही एक्ट्रेस की होली भी ग्रैंड हो गई।

कंगना रनोट ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस बार उन्होंने त्योहार परिवार के साथ-साथ अपने गांव वालों के साथ भी मनाया।

यह भी पढें- Kangana Ranaut: 'हिमाचल से नहीं लड़ूंगी चुनाव', लोकसभा का टिकट मिलने के बाद वायरल हुआ कंगना रनोट का पुराना ट्वीट

कंगना ने मनाया होली का जश्न

कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में एक्ट्रेस ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं, जिसमें वो चेहरे पर रंग लगाए और हिमाचली टोपी पहने नजर आ रही हैं।

कंगना ने कही ये बात

वहीं, दूसरी तस्वीर में कंगना कुछ महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं और गुलाल लगाकर उनके साथ होली खेल सेलिब्रेट कर रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना रनोट ने कैप्शन में लिखा, "मेरे गांव की मिट्टी ने मुझे बुलाया है, मेरे देश ने मुझे अपनाया है।"

राजनीति के मैदान में उतरने को तैयार

कंगना रनोट ने रविवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में भी एक पोस्ट शेयर करके लोकसभा चुनाव लड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिना कोई शर्त हमेशा मेरा मेरा समर्थन रहा है, आज भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी (निर्वाचन क्षेत्र) से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है।" 

यह भी पढ़ें- Holi 2024: टाइगर श्रॉफ ने Disha Patani को जमकर लगाया रंग, अक्षय कुमार ने खेली कपड़ा फाड़ होली, देखें वीडियो

पब्लिक सर्वेंट बनने को तैयार कंगना

एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आगे कहा, "मैं लोकसभा चुनाव लड़ने के आलाकमान के फैसले का पालन करती हूं। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने पर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। मैं एक योग्य कार्यकर्ता और भरोसेमंद पब्लिक सर्वेंट बनने की आशा रखती हूं। शुक्रिया।"