Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangana Ranaut: मंडी की सांसद कंगना रनौत दिल्ली के लिए रवाना, संसद में कदम रखने से पहले लिया मां का आशीर्वाद

    लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha election 2024) में अपनी जीत दर्ज करने के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने सफर की अपडेट दी है। मंडी की सांसद कंगना रनौत जल्द संसद में कदम रखने वाली हैं। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने अपनी मां आशा रनौत का आशीर्वाद भी लिया।

    By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Thu, 06 Jun 2024 03:03 PM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली के लिए रवाना हुईं कंगना, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनौत अभिनय के बाद अब राजनीति की दुनिया में नाम कमाने निकल पड़ी हैं। अभिनेत्री ने पहली बार में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ा और विजयी बनीं। वहीं, अब कंगना सांसद बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंच रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी की सांसद बनकर कंगना रनौत सातवें आसमान पर हैं। उनके चेहरे से जीत की खुशी साफ झलक रही है। अभिनेत्री फैंस को भी बराबर अपडेट दे रही हैं। अब उन्होंने पार्लियामेंट जाने की जानकारी शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: ऑफिस पर चला बुलडोजर, इंग्लिश न आने पर उड़ा मजाक, कंगना रनौत का फिल्मों से राजनीति तक का सफर

    स्वैग से दिल्ली के लिए रवाना हुईं कंगना

    कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें एक्ट्रेस फुल स्वैग में नजर आ रही हैं। आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए, पर्पल साड़ी पहने और मिनिमल ज्वैलरी के साथ कंगना रनौत बला की खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने सेल्फी पोस्ट करते हुए जानकारी दी और कहा, "मंडी की सांसद पार्लियामेंट की ओर जाती हुई।"

    संसद जाने से पहले लिया मां आशीर्वाद

    कंगना रनौत ने संसद के लिए रवाना होने से पहले अपनी मां आशा रनौत का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री ने मां के साथ एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वो मां को गले लगाते हुए नजर आईं। इससे पहले लोकसभा चुनाव रिजल्ट वाले दिन भी कंगना ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया था। आशा रनौत बेटी को दही चीनी खिलाकर विजयी भव का आशीर्वाद देते हुए नजर आई थीं।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result 2024: जीत के बाद सामने आया Kangana Ranaut का पहला पोस्ट, बोलीं- ये जीत मंडी...

    कंगना की जबरदस्त जीत

    कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 में जबरदस्त जीत दर्ज की। अभिनेत्री को इलेक्शन में 5 लाख से ज्यादा वोट मिले। उनके सामने मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह थे, जिन्हें कंगना रनौत ने लगभग 74 हजार फोटो से हराया।