कंगना रनौत ने कहा, मीडिया ने संवारा मेरा करियर, सेक्यूलर कहने वाले हैं स्यूडो लिबरल
कंगना ने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया के कुछ लोग उनके पीछे पड़े रहते हैं। प्लास्टिक बैन और गो हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर जब उन्होंने बात की तो उसकी भी खिल्ली उड़ाई थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने करियर में मीडिया की अहम भूमिका को स्वीकार करते हुए चंद ऐसे लोगों पर निशाना साधा है, जो उनके ख़िलाफ़ नकारात्मकता फैलाते हैं।
मुंबई में अपनी आने वाली फ़िल्म 'जजमेंटल है क्या' की एक इवेंट के दौरान कंगना जर्नलिस्ट से हुए विवाद के बाद वीडियो जारी किया है, जिसे उनकी बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना ने एक ख़ास विचारधारा के पत्रकारों को आड़े हाथों लिया है। वीडियो में कंगना कहती हैं कि मीडिया में आज अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग हैं। मीडिया ने जो मुझे प्रोत्साहित और प्रेरित किया है... मैं कहूंगी कि मेरी सफलता में कहीं ना कहीं उनका बहुत बड़ा हाथ है। मैं हमेशा आभारी रहूंगी।
कंगना ने आगे कहा कि मीडिया का एक सेक्शन हमारे देश की गरिमा और अस्मिता पर हमला बोलता रहता है। जो लोग देशद्रोह की बातें करते हैं, उनकी बातों से मुझे ठेस पहुंचती है। कंगना आगे कहती हैं कि मीडिया का वो हिस्सा, जो अपने आप को लिबरल और सेक्यूलर कहता है, असल में स्यूड़ो लिबरल है।
Here’s a vidoe message from Kangana to all the media folks who have banned her, P.S she has got viral fever hence the heavy voice 🙂...(contd) pic.twitter.com/U1vkbgmGyq— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) July 11, 2019
वीडियो में कंगना ने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया के कुछ लोग उनके पीछे पड़े रहते हैं। प्लास्टिक बैन और गो हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर जब उन्होंने बात की तो उसकी भी खिल्ली उड़ाई थी। उनके बारे में ख़राब बातें लिखी गयीं। कंगना ने साफ़ कहा कि देशद्रोहियों के लिए उनके पास ज़ीरो टॉलरेंस है।
(Contd)....🙏🏻🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/nzQoVN8llU— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) July 11, 2019
बता दें कि कंगना की फ़िल्म 'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। प्रकाश कोवलमुड़ी निर्देशित फ़िल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव मेल लीड में हैं। दोनों इससे पहले क्वीन फ़िल्म में साथ काम कर चुके हैं।