विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जान की बाजी लगाकर फर्ज निभाती दिखीं Kangana Ranaut, 'भारत भाग्य विधाता' से एक्ट्रेस का पहला लुक आउट

Published: Thu, 28 May 2026 04:18 PM (GMT+05:30)

Bharat Bhhagya Viddhata First Look: आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पहला लुक जारी हो गया है।

भारत भाग्य विधाता से कंगना का लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

भारत भाग्य विधाता से कंगना का लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरजेंसी के बाद कंगना रनौत एक बार फिर सच्ची कहानी को पर्दे पर उतारती हुई नजर आएंगी। करीब डेढ़ साल बाद कंगना पर्दे पर वापसी कर रही हैं और उनकी नई फिल्म है भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhata)।

भारत भाग्य विधाता की अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही हुई थी। फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया था लेकिन एक्ट्रेस का लुक अब सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस दमदार लुक में नजर आ रही हैं।

धांसू लुक में दिखीं कंगना

गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत भाग्य विधाता का मोशन पोस्टर जारी किया गया है जिसमें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पहला लुक सामने आया है। मोशन पोस्टर में वह अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "कुछ खास करके, आम ही कहलाते। वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते।"

 

अपने कैरेक्टर को लेकर बोलीं कंगना

कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "भारत भाग्य विधाता उन लोगों को सलाम है जो आम तौर पर नजर नहीं आते, लेकिन संकट में इंसानियत की सबसे बड़ी दीवार बन जाते हैं। जब मुश्किल आती है, हम अक्सर यूनिफॉर्म वाले या अथॉरिटीज की तरफ देखते हैं। लेकिन यह फिल्म उन यूनिफॉर्म को ट्रिब्यूट है जो तब तक नजर नहीं आते जब तक दुनिया जल नहीं रही होती।"

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut, ट्रोल करने वालों को लगाई लताड़; कहा- 'देखने की आदत नहीं...'

कब रिलीज होगी फिल्म?

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा के साथ क्लैश होने वाली है। फिल्म में कंगना के साथ फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी नजर आएंगे। मुंबई टेरर अटैक पर बेस्ड फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तपाड़िया कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 'कंट्रोल में नहीं...', Kangana Ranaut की फिल्म के साथ 'मैं वापस आऊंगा' के क्लैश पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी