विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आज हमारे बच्चे होते अगर...', Kangana Ranaut ने चिराग पासवान संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब

Published: Thu, 16 Apr 2026 05:36 PM (IST)

कंगना रनौत और चिराग पासवान के डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे थे, जिस पर हाल ही ...और पढ़ें

चिराग पासवान संग डेटिंग रूमर्स पर बोलीं कंगना रनौत/ फोटो- Instagram

चिराग पासवान संग डेटिंग रूमर्स पर बोलीं कंगना रनौत/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'क्वीन' और बीजेपी नेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लंबे समय से चले आ रहे राजनेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) संग अपने डेटिंग रूमर्स पर फाइनली चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक खास बातचीत में साफ-साफ बता दिया है कि चिराग पासवान के साथ उनकी असल में किस तरह की बॉन्डिंग है।

इसके साथ ही कंगना रनौत ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी स्थिति एकदम क्लियर कर दी है कि उनकी जिंदगी में फिलहाल कोई 'रोमांस' चल रहा है या नहीं।

चिराग पासवान संग रोमांस पर कंगना ने बोली ये बात

हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई से खास बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने सभी गलतफहमियों को दूर करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके और चिराग पासवान के बीच कोई भी 'लव एंगल' नहीं है। इंटरव्यू में कंगना से चिराग के साथ उनके इक्वेशन के बारे में पूछा गया और यह जानने की कोशिश की गई कि क्या वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? इस सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा,

 "नहीं-नहीं, चिराग सिर्फ मेरा दोस्त है। जब मैं उन्हें देखती हूं, तो मुझे उनमें सिर्फ एक दोस्त ही दिखता है। हमारे बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा है। ईमानदारी से कहूं तो हम एक-दूसरे को 10 साल से जानते हैं। उन्होंने मेरे साथ फिल्म भी की थी। अगर हमारे बीच कोई रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे होते।"

kangna chirag

यह भी पढ़ें- अब आएगा Kangana की जिंदगी में 'Queen' वाला स्टारडम, धमाकेदार सीक्वल के साथ लौट रही हैं मिस रनौत?

अपनी रोमांटिक लाइफ को लेकर दिया यह जवाब

कंगना रनौत ने अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर आगे कहा, "अगर मैं रोमांस करना चाहती, तो वह अभी तक हो गया होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बस बात इतनी सी है कि आपको कभी-कभी सामने वाले से वैसी ही वाइब मिल जाती है, जैसी आपको चाहिए होती है। यानी, वह भी किसी न किसी रूप में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इसलिए, उनके आस-पास मुझे बहुत अच्छा और सहज महसूस होता है।"

kangana chirag 1

2011 में साथ किया था काम

आपको बता दें कि कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साल 2011 में एक साथ काम किया था। ये दोनों फिल्म 'मिले ना मिले हम' में नजर आए थे। यह फिल्म चिराग पासवान का बॉलीवुड डेब्यू थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस मूवी में कंगना रनौत और चिराग पासवान के अलावा सागरिका घाटगे और नीरू बाजवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें- 'संस्कार-देशभक्ति,' Kangana Ranaut ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, नए भारत का किया जिक्र