Kangana Ranaut ने सोना महापात्रा को किया ब्लॉक, रंगोली बोलीं- 'आप कौन हैं, मैं नहीं जानती'
Rangoli Chandel Reacted On Sona Mohapatra कंगना रनोट की बहन रंगोली ने एक्ट्रेस की ओर से सोना महापात्रा को ब्लॉक करने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो सोना को नहीं जानती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने इन दिनों अपने बयानों से काफी सुर्खियां बटोरी हैं और कई ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है। इतना ही नहीं, कई यूजर्स को कंगना रनोट ने ब्लॉक कर दिया है, जिसमें सिंगर सोना महापात्रा का नाम शामिल है। एक्ट्रेस ने सोना महापात्रा की ओर से कुछ आरोप लगाने के बाद यह कदम उठाया है। अब, कंगना की बहन रंगोली ने भी कंगना के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इंस्टाग्राम के जरिए सोना महापात्रा पर हमला बोला है।
रंगोली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी है और नोट शेयर किया है। रंगोली ने सोना महापात्रा पर हमला बोलते हुए इतना कह दिया कि वो उन्हें जानती भी नहीं हैं। उन्होंने लिखा, 'सोना जी, मैं यह भी नहीं जानती कि आप कौन हैं और आप क्या करती हैं, लेकिन मैं आपको कंगना के गूगल पेज पर हर समय कमेंट करते हुए देखती हूं। कंगना को उन ट्रोलर्स का जवाब देना पसंद है, जो उन्हें बौद्धिक या भावनात्मक रूप से परेशान करता है। वह आपसे किस बारे में बात करेगी? आपके पास उन्हें देने के लिए कुछ भी नहीं है। वह वो स्तरहीन बातें बर्दाश्त नहीं कर सकती।'
साथ ही सोना ने सलेक्टिव फेमिनिज्म कमेंट के बाद आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि कंगना किस तरह से हर किसी की आलोचना करना चाहती है, लेकिन खुद इसका सामना नहीं करना चाहतीं। दरअसल, इससे पहले सोना ने लिखा था, 'कंगना कभी भी खुद के अलावा किसी के लिए खड़ी नहीं हुई, और जिसने भी किसी भी मामले में उनका साथ दिया, उसे भी स्वीकार नहीं किया। यह कोई बदलाव करने वाला या किसी मूल्य का विचार करने वाली लीडर नहीं है। हां, वह इंडस्ट्री के दिक्कतों का सामना करने में बहादुर रही हैं। बस इतना ही। उन्हें ब्लफ कहा जाएगा।'
हालांकि, पहले सोना महापात्रा ने रंगोली का ट्विटर अकाउंट हटाए जाने पर रंगोली का समर्थन किया था। उस दौरान सोना महापात्रा ने इसे गलत करार दिया था। सिंगर ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करते हुए रंगोली के अकाउंट को सस्पेंड करने की बजाय आपत्तिजनक ट्वीट को हटाने की बात कही थी।