विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामंथा अक्किनेनी-नागा चैतन्य के तलाक के लिए कंगना रनोट ने आमिर खान को ठहराया जिम्मेदार, जानिए क्यों

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sun, 03 Oct 2021 07:40 AM (IST)

कंगना रनोट ने लिखा धिक्कार है ऐसे लोगों पर जिन्हें मीडिया और उनके फैन्स की तरफ से प्रोत्साहन मिलता है। ...और पढ़ें

Image Source: Kangana Ranaut Social Media Account
Image Source: Kangana Ranaut Social Media Account

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस कंगना रनोट आजकल हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। चाहे राजनीति की बात हो, फिल्म की, या किसी के तलाक की। हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्या और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक को लेकर पोस्ट किया। कंगना ने इस जोड़े के तलाक के बहाने आमिर खान भी निशाना साधा। कंगना ने आमिर खान का नाम ना लेते हुए उन्हें इशारों ही इशारों में 'तलाक एक्सपर्ट' तक बता दिया।

कंगना ने का फूटा गुस्सा

अपनी पहली इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनोट ने लिखा, 'जब भी तलाक होता है, तो गलती हमेशा पुरुष की होती है, ये कहना आपको रूढ़िवादी या बहुत अधिक जजमेंटल लग सकता है, लेकिन इस तरह ही भगवान ने पुरुष और महिला को बनाया है। इस तरह की बकवास और दया करना बंद करो जो महिलाओं को कपड़े की तरह बदलते हैं और फिर उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं। सौ में एक महिला गलत हो सकती है, पर सारी नहीं'।

आमिर खान को बताया जिम्मेदार

इसी स्टोरी में कंगना रनोट ने आगे लिखा, 'धिक्कार है ऐसे लोगों पर जिन्हें मीडिया और उनके फैन्स की तरफ से प्रोत्साहन मिलता है। वो उनकी जय-जयकार करते हैं और महिलाओं को जज करते हैं। अजकल तलाक की संस्कृति पहले से कहीं ज्यादा बढ़ रही है।' इसके बाद कंगना ने चैतन्य और सामंथा के तलाक पर सवाल खड़े किए और इसके लिए सीधे आमिर खान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

नागा चैतन्या कर रहे हैं आमिर खान के साथ फिल्म 

दरअसल, नागा चैतन्या ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इन दौरान नागा और आमिर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। कंगना ने उसका ही जिक्र करते हुए अपनी दूसरी स्टोरी में लिखा,'नागा चैतन्या ने अपनी चार साल की शादी तोड़ दी क्योंकि पिछले दिनों वो एक बॉलीवुड एक्टर और तलाक एक्सपर्ट के सम्पर्क में आए हैं। इस एक्टर को तलाक देने काफी अनुभव है।'